शिवराज सिंह का रेप के आरोपियों के पक्ष में खड़ा होना शर्मनाक- कांग्रेस
शिवराज सिंह का रेप के आरोपियों के पक्ष में खड़ा होना शर्मनाक-  कांग्रेस
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि राज्य के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिवराज सिंह चौहान द्वारा अशोकनगर में हुए दलित महिला के दुष्कर्म के आरोपी के पक्ष में सभा करने का फैसला, स्तब्ध कर देने वाला और शर्मनाक है। शिवराज के इस फैसले से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि महिला अत्याचारों के मामले में पूरी भाजपा का ही चरित्र दोहरा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद जैसे दुष्कर्म के आरोपियों के समर्थन में पूरी बेशर्मी से खड़ी नजर आती है। शोभा ओझा ने अपने बयान में कहा कि अशोकनगर के जिला भाजपा मीडिया प्रभारी देवेन्द्र ताम्रकार पर एक दलित महिला द्वारा दुष्कर्म का इल्जाम, बेहद संगीन है। आरोप है कि ताम्रकार ने उस दलित महिला को सिंगरौली ले जाकर, उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। 

शोभा ओझा ने कहा कि पुलिस की जांच और अदालती फैसले के पहले ही शिवराज सिंह द्वारा दुष्कर्म के उक्त आरोपी के पक्ष में यूं खड़े हो जाना, हर प्रकार से निंदनीय और शर्मनाक है, उनके इस कदम से पूरी भाजपा ही, एक बार फिर, महिला अत्याचारों को लेकर सवालों के दायरे में खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह को किसी के भी पक्ष में खड़े होने के पहले विचार करना चाहिए।

खाली हो रहा सरकारी खज़ाना, RBI से 45 हज़ार करोड़ मांगेगी केंद्र सरकार !

भारत के साथ युद्ध की आशंका से भयभीत पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र से लगाई ये गुहार

कांग्रेस को बड़ा झटका, AAP की पार्टी में शामिल हुआ यह नेता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -