सिंधिया पर 'दिग्गी राजा' का हमला, कहा- गद्दारों से नफरत करता है चंबल का पानी
सिंधिया पर 'दिग्गी राजा' का हमला, कहा- गद्दारों से नफरत करता है चंबल का पानी
Share:

भोपाल: कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सोमवार को मध्य प्रदेश में इंदौर और उज्जैन दौरे पर रहेंगे। भाजपा का हाथ थमने के बाद यह सिंधिया का दूसरा दौरा है। बड़ी बात यह है कि दोनों ही बार सिंधिया के कार्यक्रम में उनके गृह नगर ग्वालियर का नाम तक नहीं है। जिसके बाद ग्वालियर से सिंधिया की दूरी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के आगमन से पहले एक ग्वालियर में दलबदलने वाले भाजपा नेता के विरोध की वीडियो शेयर कर इशारों इशारों में सिंधिया पर हमला बोला है। विडियो में सिंधिया समर्थक राज्य सरकार के मंत्री गिर्राज दंडोतिया ग्वालियर दौरे पर थे। इस दौरान उनका क्षेत्र में भारी विरोध हुआ। गांव दतहरा की आवाम ने उनके काफिले को गांव के भीतर नहीं घुसने दिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कैप्शन में लिखा चंबल का पानी ग़द्दारों से नफ़रत करता है। यह तो शुरुआत है। आगे आगे देखिए होता है क्या।

दरअसल, राज्य में 27 सीटों पर होने वाले उपुचनाव के चलते सिंधिया का यह दौरा काफी सियासी महत्व रखता है। किन्तु सिंधिया ने जबसे कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थमा हैं, उसके बाद से अब तक 6 महीने से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन वे अब तक अपने गृहनगर ग्वालियर नहीं गए हैं। जबकि 27 में सबसे अधिक 16 सीटों पर उप चुनाव ग्वालियर चंबल अंचल में ही प्रस्तावित हैं। इसी को लेकर सियासी हलकों में कयास लगाए जाने लगे हैं कि सिंधिया को अपनों की नाराजगी का डर सता रहा है।  यही कारण है कि वे ग्वालियर से लगातार दूरी बना रहें हैं।

आखिरकार श्याम रजक ने की घर वापसी, तेजस्वी ने दिल खोलकर किया स्वागत

फेसबुक अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं की मिलीभगत, प्रियंका वाड्रा का केंद्र पर हमला

भगवान विष्णु के सभी अवतार हमारे, इससे भाजपा को क्या दिक्कत - अखिलेश यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -