आखिरकार श्याम रजक ने की घर वापसी, तेजस्वी ने दिल खोलकर किया स्वागत
आखिरकार श्याम रजक ने की घर वापसी, तेजस्वी ने दिल खोलकर किया स्वागत
Share:

पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आखिरकार घर वापसी कर ली है। दो दिनों तक चले सियासी घमासान के बाद श्याम रजक ने रष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। श्याम रजक विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद सीधे पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे और तेजस्वी यादव पहले से ही उनकी राह देख रहे थे।

तेजस्वी यादव ने राजद में श्याम रजक का स्वागत किया है। इस अवसर पर श्याम रजक ने अपने मीडिया के सामने जमकर अपनी भड़ास निकाली। श्याम रजक ने नीतीश सरकार और खासकर सीएम नीतीश कुमार पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। श्याम रजक ने कहा है कि देश के दबे और कुचले लोगों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है, बिहार में विकास के नाम पर महज दिखावा किया जा रहा है। श्याम रजक ने कहा है कि उन्हें मंत्री पद का कोई लालच नहीं था, किन्तु उसके बाद भी पार्टी में लगातार उनकी अनदेखी की गई।

श्याम रजक ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) अपने पार्टी के संविधान का भी पालन नहीं कर रही है। संविधान की धारा 19 में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि किसी भी नेता को बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए पार्टी से बाहर नहीं किया जा सकता है। रजक ने कहा कि उनके मामले में जेडीयू के संविधान के नियमों को तोड़ा है। यही नहीं श्याम रजक ने यह भी कहा है कि JDU में उनका दम घुट रहा था .

फेसबुक अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं की मिलीभगत, प्रियंका वाड्रा का केंद्र पर हमला

भगवान विष्णु के सभी अवतार हमारे, इससे भाजपा को क्या दिक्कत - अखिलेश यादव

'ये मुस्लिम देश है....' कहते हुए महिला ने तोड़ दी भगवान गणेश की मूर्तियां, देखें वीडियो

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -