'बंगाल पुलिस देखती रही और लूट मचाते रहे ममता के कार्यकर्ता...', सीएम बनर्जी को अधीर रंजन की चिट्ठी
'बंगाल पुलिस देखती रही और लूट मचाते रहे ममता के कार्यकर्ता...', सीएम बनर्जी को अधीर रंजन की चिट्ठी
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भड़की हिंसा को लेकर अब कांग्रेस पार्टी ने भी सवाल खड़े किए हैं। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने TMC कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने के इल्जाम लगाए हैं। अधीर रंजन ने 'सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा और अत्याचार' के शिकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए इंसाफ सुनिश्चित करने की मांग की है।

पत्र के मुताबिक, गुरुवार को TMC कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी वर्कर्स के घरों में 'दिन के उजाले' में लूटपाट की और तोड़फोड़ की। अधीर रंजन चौधरी ने अपने पत्र में लिखा कि, "मैं आज दिन के उजाले में सत्ताधारी पार्टी (TMC) के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा और अत्याचारों की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई और लूटपाट की गई है।' अधीर रंजन ने बताया है कि किस तरह इस पूरे अपराध को 'स्थानीय पुलिस प्रशासन की पूरी देखरेख' में अंजाम दिया गया।

अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी से अपराधियों के खिलाफ फ़ौरन प्रशासनिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि, 'आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पूरी लूटपाट और हिंसा स्थानीय पुलिस प्रशासन की देखरेख में हुई थी। इस स्थिति में जो उस क्षेत्र में मौजूद हैं, वे इन उपद्रवियों के खिलाफ फ़ौरन प्रशासनिक कार्रवाई की मांग करते हैं।' उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से हस्तक्षेप करने और पीड़ितों के लिए इंसाफ सुनिश्चित करने की मांग की है।

भारत आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन 2021 का करेगा मेजबानी

शिक्षा निदेशक ने कहा- "किसी भी राष्ट्रीयता के 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे..."

यज्ञ में गाय का घी डालने से होती है वर्षा: इलाहाबाद HC

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -