5 में से 4 राज्यों में बुरी तरह हार रही कांग्रेस, EVM के खिलाफ सड़कों पर उतरे पार्टी के कार्यकर्ता
5 में से 4 राज्यों में बुरी तरह हार रही कांग्रेस, EVM के खिलाफ सड़कों पर उतरे पार्टी के कार्यकर्ता
Share:

लखनऊ: पाँचो चुनावी राज्यों में वोट काउंटिंग जारी है। रूझानों के अनुसार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और उत्तराखंड में कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ गई है, जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता EVM मशीन के खिलाफ सड़कों पर आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर EVM का विरोध किया। निर्वाचन आयोग के ताजा आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस सभी पाँच राज्यों में पिछड़ रही है।

बता दें कि बीते कई दिनों से एक बार फिर ईवीएम के मुद्दे को लेकर विपक्ष, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहा है। 7 फरवरी को अंतिम चरण का चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल जारी किए गए, जिसमें समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में करारी शिकस्त मिलती नज़र आ रही थी। वहीं, कांग्रेस से पंजाब की सत्ता छीनती हुई नज़र आई थी। अब मतगणना के प्रारंभिक रुझान के अनुसार, भाजपा उत्तर प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है। मौजूदा CM योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा एक बार फिर से बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा ने यूपी के रुझानों में बहुमत का आँकड़ा पार कर लिया है। 

वहीं, उत्तराखंड में भी एक बार फिर से भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है। जबकि, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ करते हुए अपनी जीत लगभग पक्की कर ली है। उधर, मणिपुर में भी भाजपा ने कांग्रेस पर अच्छी खासी बढ़त बना ली है। वहीं गोवा में भाजपा और कांग्रेस में टक्कर देखने को मिल रही है। ताज़ा रुझान के अनुसार, गोवा में भाजपा अब तक यहाँ 18 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, गोवा में TMC और AAP को भी 2-2 सीटों पर बढ़त हासिल है। कुल मिला कर कांग्रेस गोवा में 11, मणिपुर में 3, पंजाब में 18, यूपी में 3 और उत्तराखंड में 24 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में लहराएगा BJP का झंडा, अदिति सिंह को 9029 वोटों की बढ़त

Election Results 2022: पटियाला से हारे कैप्टन अमरिंदर, CM केजरीवाल ने भगवंत मान संग शेयर की तस्वीर

पंजाब में AAP का क्लीन स्वीप, भगवंत मान ने ली 35000 वोटों की शानदार बढ़त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -