कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में लहराएगा BJP का झंडा, अदिति सिंह को 9029 वोटों की बढ़त
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में लहराएगा BJP का झंडा, अदिति सिंह को 9029 वोटों की बढ़त
Share:

रायबरेली: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। आप सभी को बता दें कि चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली सदर विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। जी दरअसल रायबरेली विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है।

मिली जानकारी के तहत उन्होंने 9029 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं रुझानों के मुताबिक, अदिति सिंह को 27,931 वोट मिले हैं। इसी के साथ समाजवादी पार्टी के आरपी यादव को 18,902 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस के डॉ. मनीष चौहान चल रहे हैं। उन्हें 2852 वोट मिले हैं। आप सभी को बता दें कि रायबरेली की सदर सीट पर इस बार अदिति सिंह बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

जी हाँ और कांग्रेस से विधायक अदिति सिंह ने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से पाला बदला और भाजपा का दामन थामा था। अब उनकी जीत लगभग तय लग रही है।

यूक्रेन छह अतिरिक्त मानवीय गलियारों को खोलने का इरादा रखता है: ज़ेलेंस्की

भाजपा को 'सांप' और खुद को 'नेवला' बताने वाले स्वामी प्रसाद को झटका, 11000 वोटों से पिछड़े

UP Assembly Election Result 2022: योगी को बनाएंगे प्रधानमंत्री के नारों के साथ गोरखनाथ मंदिर में शुरू हुआ जश्न

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -