पंजाब में AAP का क्लीन स्वीप, भगवंत मान ने ली 35000 वोटों की शानदार बढ़त
पंजाब में AAP का क्लीन स्वीप, भगवंत मान ने ली 35000 वोटों की शानदार बढ़त
Share:

अमृतसर: पंजाब में इस बार विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प रहा। तमाम एग्जिट पोल में बताया गया था कि आम आदमी पार्टी (AAP) इस बार पंजाब में सरकार बना सकती है। AAP ने भगवंत मान को अपना CM फेस घोषित किया है। वह धुरी सीट से आगे चल रहे हैं। ऐसे में यह विधानसभा सीट हॉट सीट में गिनी जा रही है। यदि AAP को बहुमत मिल भी जाता है फिर भी भगवंत मान को CM बनाने के लिए धुरी सीट पर विजय आवश्यक है। और मान इस सीट से 35000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, पंजाब में AAP 117 में से 90 सीटों पर आगे चल रही है और सत्ताधारी कांग्रेस 18 सीटों पर सिमटती नज़र आ रही है। 

भगवंत मान इस वक़्त आम आदमी पार्टी (AAP) के लोकसभा सांसद हैं। वह दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। जिस संगरूर सीट से भगवंत मान सांसद हैं, धुरी विधानसभा सीट इसी के अंतर्गत आती है। इस विधानसभा क्षेत्र में 74 गांव आते हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों की बात करें तो यहां कुल 1,38,461 वोटर्स हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि विधानसभा क्षेत्र काफी बड़ा नहीं है। भगवंत मान को इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह चुनौती दे रहे हैं।

दलबीर सिंह ने 2017 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2012 में कांग्रेस पार्टी के ही प्रत्याशी अरविंद खन्ना यहां से MLA बने थे।  सुबह-सुबह भगवंत मान के घर की तस्वीरें मीडिया में आईं थी। उनके घर पर जलेबियां बनाई जा रही थीं। इसके अलावा उनके घर को सजाया भी गया। पंजाब में AAP हेडक्वार्टर में भी सजावट की गई है। भगवंत मान ने गुरुद्वारे में मत्था भी टेका था।

गोवा में रिजल्ट से पहले शुरू हुई रिसोर्ट पॉलिटिक्स, कांग्रेस ने बंद किए अपने उम्मीदवार

मायावती का 'भाई-भतीजावाद'! आनंद कुमार को 'राष्ट्रीय उपाध्यक्ष' तो आकाश को दिया नेशनल को-ऑर्डिनेटर का पद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमित शाह ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -