'कांग्रेसी सरकारों ने गरीब मिटाए और प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी': पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेसी सरकारों ने गरीब मिटाए और प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी': पुष्कर सिंह धामी
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 साल के अपने कार्यकाल में देश से निर्धनता मिटाने का काम किया। जबकि उससे पहले की कांग्रेस सरकारों ने देश के निर्धनों से छलावा कर, उन्हें मिटाने का काम किया। राजपुर रोड स्थित एक होटल में बीजेपी ने मीडिया से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

वही इसके चलते सीएम ने कांग्रेस का जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में योजनाएं व्यक्तिगत हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाती थीं। किन्तु मोदी सरकार का 9 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए तमाम योजनाएं आरम्भ कीं। सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस प्रकार उनका सम्मान होता है, वह सिर्फ पीएम का नहीं बल्कि प्रत्येक भारतीय का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग से उत्तराखंड ही नही, बल्कि देश प्रगति के पथ पर है। 

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में देश ने कई सफलताएं हासिल कीं। उन्होंने कहा, जब केंद्र में मोदी सरकार आई थी तब भारत विश्व की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था थी। आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की तस्वीर बदलकर दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव बालियान ने केंद्र सरकार की कामयाबी गिनाईं। उन्होंने वीडियो प्रस्तुतिकरण के जरिए साल 2014 से पहले और उसके बाद से अभी तक देश में हुए कार्यों का तुलनात्मक ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने निर्धनों की सेवा, नारी सशक्तिकरण, वंचितों का सम्मान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, तकनीकी विकास व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं।

ईरान के खिलाफ तालिबान ने किया 'जिहाद' का ऐलान ! बोला- 24 घंटे के अंदर कब्जा कर लेंगे

'जेल में PTI की महिला कार्यकर्ताओं का बलात्कार किया जा रहा..', पाकिस्तान सरकार पर भड़के इमरान खान

मायके आई युवती की छोटी बहन ने कर दी हत्या, हैरान कर देने वाला है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -