प्रदेश अध्यक्ष को लेकर,दशहरे के बाद होगा ऐलान
प्रदेश अध्यक्ष को लेकर,दशहरे के बाद होगा ऐलान
Share:

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल मची हुई है। अध्यक्ष पद को लेकर दशहरे के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। हालांकि तब तक कौकब कादरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कौकब कादरी ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस, राज्य में राजद के साथ अपना गठबंधन बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे जरूर निभाऐंगे। पार्टी ने मुझे इस योग्य समझा इसके लिए सभी का आभार ज्ञापित करता हूॅं। पार्टी में विधायकों, विधान पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाकर रखा जाएगा और इसे और मजबूत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अशोक चौधरी को हटा दिया गया। हालांकि अशोक चौधरी ने इस फैसले से अनभिज्ञता जताई। माना जा रहा है कि वे मीडिया से रूबरू होकर आज अपना पक्ष सामने रख सकते हैं। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के कुछ नेता जेडीयू के साथ जाना चाहते थे तो कुछ राजद के ही साथ गठबंधन में रहना चाहते थे। ऐसे में पार्टी में विवाद हो गया। संभावना जताई गई है कि विवाद के चलते कांग्रेस को विधायकों की टूट से नुकसान हो सकता है।

विधानसभा में कांग्रेस के 27 विधायक हैं। विधायक दल में किसी भी टूट के लिए कम से कम 18 विधायकों का समर्थन होना जरूरी है लेकिन,टूट वाले गुट में इसकी संख्या पूरी नहीं हो पा रही है। इस कारण अब तक यह मामला अटका पड़ा है, अब पद से हटाये जाने के बाद सबकी नजर अशोक चौधरी के अगले कदम पर टिकी है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर परिवर्तन को लेकर विभिन्न नेताओं ने अपनी बात कही है जिसमें पार्टी के विधान पार्षद दिलीप चौधरी ने कहा कि आलाकमान ने कुछ सोच समझ कर ही फैसला लिया होगा,कांग्रेस आलाकमान का निर्णय सर्वमान्य है।

बक्सर के विधायक संजय कुमार तिवारी ने भी युवाओं को जोड़ने की दलील देते हुए नयी जिम्मेदारी संभालने के इच्छुक हैं। विनोद कुमार सिंह यादव,उदय शर्मा ने इसे दुर्भाग्य बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाॅ. अशोक कुमार,प्रो उमाकांत सिंह,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार आशीष ने कांग्रेस आलाकमान के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी पार्टी तोड़ने की मुहिम में लगे थे। उसे पार्टी से स्थायी निष्कासन होना चाहिए।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

गुजरात में राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर वार

दिग्विजय सिंह ने ली कांग्रेस से 6 महीने की छुट्टी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -