गुजरात में राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर वार
गुजरात में राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर वार
Share:

राजकोट। लगता है कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रचार अभियान की जमकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों गुजरात को लेकर चर्चा कर रहे हैं। वे गुजरात पहुॅंचे और भाजपा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की। अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जामनगर पहुॅंचे। यहाॅं उन्होंने लोगों से कुछ सवाल किए और उस आधार पर भाषण दिया।

जब राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि आखिर विकास को क्या हो गया है, इस पर लोगों ने कहा कि गाडो थई छो। दरअसल यह गाडो थई छो, का जयकारा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस के अभियान में भी लोगों ने इसका उपयोग किया। दरअसल सोशल मीडिया पर गाडो थई छो का नारा भाजपा के लिए परेशानी बन गया था। राहुल ने कहा कि गुजरात के लोगों से ही राज्य की सरकार चलेगी। उसे दिल्ली से किसी तरह के रिमोट कंट्रोल से चलाने की जरूरत नहीं होगी।

देश को मार्ग दिखाने का कार्य तो गुजरात ही करेगा। उन्होंने रोजगार सृजन को लेकर कहा कि, युवा परेशान है। उसके पास रोजगार नहीं है। भाजपा ने सत्त में आने से पहले कहा था कि, लोगों को रोजगार दिया जाएगा। मगर अब भाजपा नेतृत्व वाली सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करवा पा रही है।

केंद्र सरकार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जिस मूर्ति शिल्प की बात कर रही है, उसके पीछे लिखा गया है, मेड इन चायना। झूठ बोल बोलकर विकास नहीं किया जा सकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं को उन्होंने छलावा बताया। इसके पहले वे द्वारका गए थे। जहाॅं उन्होंने जीएसटी, नोटबंदी आदि मसलों पर केंद्र सरकार का विरोध किया था। उन्होंने द्वारका में पूजन भी किया था।

बैलगाड़ी से करेंगे राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रचार

गुजरात: दौरे के दूसरे दिन राहुल करेंगे ये बाते

वंशवाद की बात करने वाली कांग्रेस, नकार रही है भारत की गरिमा

BHU लाठीचार्ज मामला : गर्माई राजनीति, राहुल गांधी ने किया ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -