तेलंगाना में रुकी भारत जोड़ो यात्रा, शनिवार को मेडक से फिर होगी शुरू
तेलंगाना में रुकी भारत जोड़ो यात्रा, शनिवार को मेडक से फिर होगी शुरू
Share:

हैदराबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' आज यानी शुक्रवार को विराम ले चुकी है और कल यानी शनिवार को तेलंगाना के मेडक से फिर से शुरू होगी। आप सभी को बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का आज 58वां दिन है। जी दरअसल भारत जोड़ो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा 4 नवंबर को एक दिन का ब्रेक लेगी। हम 5 नवंबर को तेलंगाना के मेडक से नए सिरे से यात्रा की शुरुआत करेंगे।'

राजू बनकर शाहरुख़ ने किया हिंदू लड़की का बलात्कार, ऐसे खुली पोल

आप सभी को यह भी बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा मतदान वाले तेलंगाना में 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी, जो 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले 375 किमी की दूरी तय करेगी। जी हाँ, आपको यह भी जानकारी दे दें कि वायनाड के सांसद दक्षिणी राज्य में पार्टी के प्रचार के दौरान खेल, व्यवसाय और मनोरंजन क्षेत्रों की हस्तियों सहित विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवियों और नेताओं से मिलते रहे हैं। बीते हफ्ते यात्रा के तेलंगाना चरण की शुरुआत करने से पहले गांधी ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मैराथन वाक की थी।

तेलंगाना राज्य कांग्रेस ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बीते रविवार ब्रेक लग गया था। जी दरअसल सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए दिल्ली जाना पड़ा था। जिसके कारण तीन दिन तक भारत जोड़ो यात्रा रुकी रही। हालांकि, 27 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरु हो गई थी।

केसीआर ने न्यायपालिका से की लोकतंत्र की रक्षा की अपील, जानिए क्या है माजरा?

'ऐसे लोगों को चौराहे पर फांसी होनी चाहिए, जिससे चील-कौव्वे...', आखिर किस पर भड़की उषा ठाकुर?

रूस-यूक्रेन के बाद अब तुर्की और ग्रीस में छिड़ेगा युद्ध ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -