कांग्रेस भी हुई BJP की मुरीद, जमकर बांधे तारीफों के पूल
कांग्रेस भी हुई BJP की मुरीद, जमकर बांधे तारीफों के पूल
Share:

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि धामी के फैसले से ग्रामीणों को राहत प्राप्त होंगे। रावत का कहना था कि आपदा जैसे संवदेनशील मुद्दे पर सभी सियासी पार्टियाें को एकजुट होकर इससे लड़ने की आवश्यकता है। 

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला की छोटी पहाड़ी का वरुणावत की तर्ज पर ट्रीटमेंट करने के फासले पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की। रावत ने कहा कि इस बाबत जो फैसला मुख्यमंत्री जी ने किया है, मैं उसका स्वागत करता हूं, उसके लिए उनको धन्यवाद देता हूं। धारचूला के अस्तित्व को बचाने के लिए बहुत जरुरी है कि उसका वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट किया जाए। ग्वाल गांव के विषय में भी कुछ गंभीरता से चिंतन किया जाए तथा खोतिला में तटबंध बनने के पश्चात् कैसे पानी भर गया, उसका भी समाधान निकालना चाहिए क्योंकि काली नदी तो हमेशा जलयुक्त रहेंगी।

आपको बता दें कि पिथौरागढ़ में भारी वर्षा गांव के लोगों के लिए समस्या बनती जा रही है। धारचूला के पश्चात् मुनस्यारी में विगत दिनों भारी बरसात ने खूब कहर बरपाया है। मुनस्यारी में हुई भारी वर्षा के बाद यहां के दाफा गांव में भारी भूस्खलन हुआ जिससे 5 मकान ढह गए। गनीमत रही कि उनमें रह रहे लोग माइग्रेशन पर गए थे, नहीं तो बढ़ी घटना हो सकती थी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का अभियान रोकने में जुटी 'ममता' की पुलिस.., बंगाल में आज घमासान

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुई कम्युनिस्ट पार्टी.., शेयर किया 'राहुल' का कार्टून

'मोदी के बोलने से क्या होगा...', तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -