भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का अभियान रोकने में जुटी 'ममता' की पुलिस.., बंगाल में आज घमासान
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का अभियान रोकने में जुटी 'ममता' की पुलिस.., बंगाल में आज घमासान
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा आज से नबान्न अभियान शुरू करने जा रही है। ममता सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए भारी बारिश के बाद भी हजारों की तादाद में भाजपा के कार्यकर्ता जिलों से कोलकाता पहुंच चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ, भाजपा का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान रोकने के लिए ममता की पुलिस भी तैयार है और विभिन्न जिलों से आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की धरपकड़ में लग गई है।

 

कोलकाता और हावड़ा में बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जुलूस को रोकने के लिए शहर को चारों तरफ से घेर लिया गया है। विभिन्न सड़कों को बेरिकेड्स लगाये गये हैं। पुलिस वाटर कैनर के साथ तैयार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष आयुक्त दमयंती सेन सुरक्षा व्यवस्था पर निगाह बनाए हुए हैं। दो अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के प्रभारी हैं। सुरक्षा व्यवस्था में DC रैंक के 18 अधिकारी तैनात हैं। इसके साथ ही 32 सहायक आयुक्त, 62 निरीक्षक तैनात हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों से नबान्न जाने वाले भाजपा के जुलूस को रोकने के लिए 5 वाटर कैनन लगाए गये हैं। इसके साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने भाजपा के इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है।

हालांकि, भाजपा पुलिस की अनुमति के बगैर नबान्न अभियान के लिए तैयार है।  जिसके चलते पुलिस ने मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हुगली II ब्रिज और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हावड़ा ब्रिज से बचने की सलाह दी गई है। पुलिस ने सुबह चार बजे से रात आठ बजे तक मालवाहक वाहनों के शहर में एंट्री पर रोक लगा दी है। 

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुई कम्युनिस्ट पार्टी.., शेयर किया 'राहुल' का कार्टून

'मोदी के बोलने से क्या होगा...', तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान

मुलायम सिंह के गढ़ में शासन ने खाली कराया सपा का दफ्तर, जानें वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -