भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुई कम्युनिस्ट पार्टी.., शेयर किया 'राहुल' का कार्टून
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुई कम्युनिस्ट पार्टी.., शेयर किया 'राहुल' का कार्टून
Share:

कोच्ची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। CPM ने कहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18 दिन केरल में रहेगी, जबकि केवल 2 दिन उत्तर प्रदेश में। CPM ने इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा से लड़ने का अजीब तरीका बताया है। वहीं, कांग्रेस को जब CPM के इस बयान का कोई जवाब नहीं सूझा, तो देश की सबसे पुरानी पार्टी ने पलटवार करते हुए उलटा CPM को बीजेपी की A टीम बता दिया। 

 

दरअसल, CPM ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा लोकसभा सांसद राहुल गांधी का एक कार्टून सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें यह आशंका जताई गई है कि यह 'भारत जोड़ो' अभियान है या सीट जोड़ो? CPM ने इस पोस्टर में लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा केरल में 18 दिन रहेगी, वहीं उत्तर प्रदेश में महज 2 दिन। यह संघ और भाजपा से लड़ने का अजीब तरीका है। इस पोस्टर में केरल और उत्तर प्रदेश के मैप को भी दर्शाया गया है।  

CPM पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि  यात्रा की योजना कैसे और क्यों बनाई गई, इस पर अपना होमवर्क बेहतर तरीके से करें। उन्होंने लिखा है कि, यह MunduModi की धरती पर भाजपा की A टीम द्वारा मूर्खतापूर्ण आलोचना है। दरअसल, कांग्रेस लगातार केरल के सीएम पी विजयन पर हमला बोलती रही है। कांग्रेस विजयन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धोती पहने हुए वर्जन बताती है। 

'मोदी के बोलने से क्या होगा...', तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान

मुलायम सिंह के गढ़ में शासन ने खाली कराया सपा का दफ्तर, जानें वजह

अब क्या करेंगे नितीश कुमार ? हाथ से निकली JDU, पूरी प्रदेश इकाई ही 'भाजपा' में चली गई !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -