गठबंधन पर बोले मनीष सिसोदिया- कई फॉर्मूले कांग्रेस के सामने रखे लेकिन कांग्रेस तैयार नहीं हुई
गठबंधन पर बोले मनीष सिसोदिया- कई फॉर्मूले कांग्रेस के सामने रखे लेकिन कांग्रेस तैयार नहीं हुई
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आप-कांग्रेस गठबंधन होगा या नहीं इस पर से शनिवार को मनीष सिसोदिया ने पर्दा उठाते हुए साफ कर दिया है कि उन्होंने तो बहुत कोशिश की कई फॉर्मूले कांग्रेस के सामने रखे लेकिन कांग्रेस तैयार नहीं हुई। बता दें पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और आप में गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है.

प. बंगाल में ममता पर बरसे पीएम मोदी, कहा- मतदान की रिपोर्ट ने उड़ाई 'दीदी' की नींद

कुछ ऐसा बोले सिसोदिया 

जानकारी के अनुसार सिसोदिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हम कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए सत्ता में आए। अब हम कांग्रेस का साथ इसलिए चाहते हैं ताकि सांप्रदायिक ताकतें देश को तोड़ न सकें। इसी के चलते हम दिल्ली, गोवा, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कांग्रेस से गठबंधन चाहते थे। इसके लिए हमने कांग्रेस से बात की, हरियाणा में जेजेपी से बात की।

लोकसभा चुनाव: मेनका गाँधी बोली, कोई चुनौती नहीं है प्रियंका, दिया दाल और छौंके का उदहारण

ऐसा हुआ तो भाजपा को हरा सकते है 

इसी के साथ गोवा और पंजाब में उन्होंने गठबंधन से मना कर दिया। दिल्ली में कांग्रेस का एक भी एमएलए नहीं है। वह पिछले चुनाव में भी बहुत कम वोट पा सके थे। अगर हम दोनों साथ आते हैं तो भाजपा को हरा सकते हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को दोबारा सत्ता में आने से रोक सकते हैं। संजय सिंह ने कहा, "दिल्ली में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं है फिर भी 3 सीट मांग रही। पंजाब में हमारे 4 सांसद और 20 एमएलए हैं और फिर भी हमे एक भी सीट नहीं दे रहे।" गठबंधन में हमारा मकसद सिर्फ सीटों का बंटवारा नहीं, 18 सीटों पर मोदी-शाह की जोड़ी को नीचे लाने का है।

लोकसभा चुनाव: राहुल गाँधी के बयान पर बिगड़े अखिलेश, कांग्रेस को कहा सबसे धोखेबाज़ पार्टी

लोकसभा चुनाव: जब तेलुगु वोटर्स को रिझाने के लिए संबित पात्रा ने लगाया सुर, वायरल हुआ वीडियो

जम्मू कश्मीर: सोपोर मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -