लोकसभा चुनाव: जब तेलुगु वोटर्स को रिझाने के लिए संबित पात्रा ने लगाया सुर, वायरल हुआ वीडियो
लोकसभा चुनाव: जब तेलुगु वोटर्स को रिझाने के लिए संबित पात्रा ने लगाया सुर, वायरल हुआ वीडियो
Share:

भुवनेश्वर: ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्‍ता संबित पात्रा मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए नित नए प्रयोग कर रहे हैं। टीवी पर बहस में अक्‍सर विरोधियों पर हमले करने वाले संबित पात्रा अब चुनावी मौसम में गायक बन गए हैं। शुक्रवार शाम को उन्‍होंने पुरी में रहने वाले तेलुगू मतदाताओं को रिझाने के लिए गाना गाया। संबित पात्रा ने तुम मिले दिल खिले....गाने को पहले तेलुगू फिर हिंदी में गाया। 

पात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'पुरी में बड़ी तादाद में तेलुगू लोग रहते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मैंने उनकी मांग पर एक मशहूर तेलुगू गाना गाया। गाने को सुनकर जनता मदमस्‍त हो गई। यकीन नहीं होता? इसे जरूर देंखें। मेरे तेलुगू दोस्तों को ढेर सारा प्‍यार।' संबित के इस विडियो को अब तक 39 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। 1800 लोगों ने इसे रिट्वीट और 7 हजार लोगों ने लाइक किया है। 

आपको बता दें कि संबित पात्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र में व्‍यापक जनसंपर्क अभियान चलाया है। इसी दौरान गत दिनों उन्होंने एक गरीब परिवार के लोगों को अपने हाथ से भोजन भी करवाया था। सोशल मीडिया पर यह विडियो तेजी से वायरल हो गया था। संबित ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से खाना खिलाने का विडियो साझा करते हुए ट्वीट में लिखा कि, 'पुरी के एक छोटे से गांव में रहने वाली एक बूढ़ी विधवा मां, उनकी तीन बेटियां जिनमें 2 दिव्यांग और बेटा मजदूरी करता है। ऐसी मां के लिए घर बनाने का काम श्री नरेंद्र मोदीजी ने किया है।' 

 

खबरें और भी:-

जम्मू कश्मीर: सोपोर मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

आप-कांग्रेस गठबंधन पर से उठ सकता है पर्दा, आज आ सकता है बड़ा फैसला

कुमारस्वामी ने पीएम मोदी पर दिया था विवादित बयान, अब बताया उसका कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -