स्वतंत्रता सेनानी से सीएम केजरीवाल की तुलना..! शहीद भगत सिंह के पोते ने AAP को दी कड़ी नसीहत
स्वतंत्रता सेनानी से सीएम केजरीवाल की तुलना..! शहीद भगत सिंह के पोते ने AAP को दी कड़ी नसीहत
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल इस वक़्त शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में हैं। वहीं, चुनावी माहौल के बीच AAP केजरीवाल की जेल के सलाखों वाली फोटो इस्तेमाल कर रही है। इस बीच, 4 अप्रैल को केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वो सीएम केजरीवाल का सन्देश सुना रही थी। इस वीडियो में पीछे की दीवार पर तीन तस्वीरें नज़र आ रही थी, जैसे सीएम कार्यालय में लगी हुईं हैं। दीवार के एक तरफ शहीद भगत सिंह की तस्वीर है, वहीं दूसरी तरफ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराम आंबेडकर हैं, जिनके बीचो बीच केजरीवाल की सलाखों वाली तस्वीर लगी हुई है। अब इस मुद्दे पर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इसी वीडियो पर शहीद ए आज़म भगत सिंह के पोते युद्धविंदर सिंह संधू का बयान सामने आया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर AAP को कड़ी नसीहत दी है।

 

भगत सिंह के पोते युद्धविंदर सिंह संधू ने शहीद-ए-आजम के साथ केजरीवाल की तुलना करने पर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह देखकर उन्हें और भगत सिंह के अनुयायियों को काफी बुरा लगा है। युद्धविंदर सिंह ने AAP से भविष्य में ऐसा नहीं करने का आग्रह किया है। युद्धविंदर सिंह ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि, “सुनीता केजरीवाल जी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दीवार पर भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाई गई है। उनकी तुलना दिग्गजों से करने का प्रयास किया गया है। यह देखकर बेहद बुरा लगा। AAP को ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी भी राजनेता को अपनी तुलना भगत सिंह जी और अंबेडकर जी से नहीं करनी चाहिए।”

युद्धविंदर सिंह ने आगे कहा कि, “आप अपनी व्यक्तिगत राजनीति अपने हिसाब से करें, उसमें कोई आपत्ति नहीं है, पर इन महान लोगों से तुलना नहीं करनी चाहिए। हम इनके दिखाए रास्तों पर चलने की कोशिश कर सकते हैं। और तो और मुझे पूरे भारतवर्ष से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बहुत सारे भगत सिंह और बाबा साहेब के प्रेमियों को काफी बुरा लगा है कि उनकी तुलना अरविंद केजरीवाल जी से की गई है। भविष्य में आम आदमी पार्टी इससे बचे।”

उल्लेखनीय है कि सीएम केजरीवाल को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को अरेस्ट किया गया था। एक अप्रैल को अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। AAP केजरीवाल को सलाखों के पीछे दिखाकर इस चुनावी माहौल में सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रही है।  

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए आज से ही शुरू हो गया मतदान, जानिए क्यों ?

रमजान में एतकाफ करने मस्जिद गया था 13 वर्षीय बच्चा, 28 साल के युवक ने मुंह दबाकर वहीं किया बलात्कार, हुआ फरार

न्यायपालिका में आरक्षण ! अपने घोषणापत्र में कांग्रेस द्वारा किए गए वादे का मतलब क्या ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -