दिल्ली एयरपोर्ट पर DRI ने पकड़ी 17 करोड़ की कोकीन, केन्या का तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर DRI ने पकड़ी 17 करोड़ की कोकीन, केन्या का तस्कर गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: नशीली दवाओं की तस्करी पर अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर कोकीन के साथ एक केन्याई यात्री को पकड़ा है। DRI के अधिकारीयों ने कहा है कि प्रतिबंधित सामग्री प्राप्त करने वाले एक अन्य केन्याई नागरिक को भी बाद में मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया।

आधिकरिक बयान के अनुसार, 'मौखिक पूछताछ पर, यात्री, जो मंगलवार को नैरोबी से आया था, ने किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित पदार्थ ले जाने से इनकार किया। हालांकि, DRI अधिकारियों द्वारा संदिग्ध के सामान की जांच के परिणामस्वरूप लगभग 1,698 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत अवैध अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में लगभग 17 करोड़ रुपए है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के पास मुंबई की एक उड़ान का हवाई टिकट मिला, जो कुछ घंटों बाद रवाना होने वाली थी, जिससे पता चलता है कि प्रतिबंधित पदार्थ की डिलीवरी मुंबई में की जानी थी।

निरंतर पूछताछ और निगरानी के बाद, DRI अधिकारियों द्वारा एक सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध ऑपरेशन के परिणामस्वरूप प्रतिबंधित दवाओं के इच्छित प्राप्तकर्ता को पकड़ने में सफलता मिली। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्तकर्ता, एक महिला केन्याई नागरिक, को मुंबई के वसई इलाके में पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वाहक और प्राप्तकर्ता दोनों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। बता दें कि, जनवरी-जुलाई 2023 के दौरान DRI ने देश भर में कोकीन और हेरोइन की 42 बरामदगी की है। अधिकारियों ने कहा कि जनवरी-जुलाई 2023 की अवधि के दौरान डीआरआई अधिकारियों द्वारा 31 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 96 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

प्रोजेक्ट के लिए IT इंजीनियर ने लिया 1 करोड़ का कर्ज, फेल हुआ तो खत्म कर ली जीवनलीला

खेत में मिली पलटी हुई कार, अंदर का माहौल देख उड़ गए सबके होश

नशीला पदार्थ खिलाकर DTC के बस कंडक्टर ने किया महिला का बलात्कार, मामले में एक गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -