कोरोना: 1100 मौतों से थर्राया महाराष्ट्र, सीएम ठाकरे ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन
कोरोना: 1100 मौतों से थर्राया महाराष्ट्र, सीएम ठाकरे ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन
Share:

मुंबई: कोरोना महामारी के गंभीर संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र में सरकार ने लॉकडाउन की मियाद 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। बता दें कि दो दिन पहले ही हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाया गया था, किन्तु अब पूरे प्रदेश के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

उद्धव सरकार ने रविवार को लॉकडाउन 3.0 के आखिरी दिन आदेश जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। सभी सरकारी महकमों को गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है। पंजाब के बाद महाराष्ट्र दूसरा प्रदेश बन गया है, जहां लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक महाराष्ट्र में कोरोना के कारण 1100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 30 हजार 706 है, जिनमें 1135 संक्रमितों की जान जा चुकी है। अकेले मुंबई में संक्रमण के 18555 केस हैं और 696 मौतें हुई हैं।

गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई समेत सभी हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया था। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद और मालेगांव में लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई थी। अब पूरे राज्य में लॉकडाउन को 31 मई तक कर दिया गया है।

इस राज्य में काल बना भयानक तूफान, कई लोग हुए घायल

मजदूरों की दुर्दशा से चिंतित है कांग्रेस, कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल

स्टीव लिनिक को बर्खास्त करने पर मचा बवाल, इन्हें मिला जांच का जिम्मा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -