हिमाचल दिवस पर CM शिवराज ने दी बधाई
हिमाचल दिवस पर CM शिवराज ने दी बधाई
Share:

भोपाल: आज 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस है। ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, 'देव भूमि हिमाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस पर सभी हिमाचलवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।' जी दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट किया है और ट्वीट के जरिये उन्होंने सभी हिमाचलवासियों को बधाई दी है।

अपने ट्वीट के माध्यम से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और देवभूमि के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि, 'देवताओं के आशीर्वाद से धन्य हिमाचल दिवस प्रदेश में विकास की गंगा अविराम बहती रहे और नागरिकों के जीवन में खुशहाली, समृद्धि एवं आनंद उत्तरोत्तर बढ़ता रहे, यही शुभकामनाएं! राज्य के निरंतर विकास और सुख समृद्धि की कामना करता हूं।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। जी दरअसल इसके उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत स्थित है।

वहीं हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषाएँ हिंदी और संस्कृत हैं। इस समय हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हैं। कहा जाता है स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में किया गया था। उसके बाद 25 जनवरी 1950 को हिमाचल को 'ग' श्रेणी का राज्य बनाया गया। इसी के साथ साल 1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में शामिल किया गया।

राहुल वैद्य और दिशा परमार के नए गाने का पोस्टर हुआ रिलीज, इस अवतार में आए नजर

कोरोना से जंग हारे एसडीओपी मान सिंह चौहान, CM शिवराज ने जताया दुःख

जबलपुर: ऑक्सीजन खत्म होने से 5 मरीजों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -