APJ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर CM शिवराज ने किया नमन
APJ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर CM शिवराज ने किया नमन
Share:

भोपाल: मिसाइल मैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आज मनाई जा रही है। ऐसे में आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। अब आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें याद करते हुए एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ''जब तक आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुँच जाते, तब तक लड़ना बंद मत कीजिये।-अब्दुल कलाम, महान भारत के सपनों को नई शक्ति, नई दिशा एवं नई उड़ान देने वाले पूर्व राष्ट्रपति, डॉ। ए।पी।जे।अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर नमन! आपके सपनों के सशक्त भारत के निर्माण के लिए हम सब संकल्पित हैं। आदर्शवादिता की मिसाल, महान शिक्षाविद, मिसाइल मैन के नाम से प्रख्यात वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। देशसेवा में दिया गया आपका योगदान और आपके ह्रदयस्पर्शी विचार सदैव सम्पूर्ण विश्व को प्रेरित करते रहेंगे।''

 

वहीँ उनके अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे। - डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न A।P।J। Abdul Kalam की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन व विनम्र श्रद्धांजलि।''

आप सभी को हम यह भी बता दें कि एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर सन 1931 को रामेश्वरम (तमिलनाडु) में हुआ था। उनका पूरा नाम डॉक्टर अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम था, और उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि एपीजे अब्दुल कलाम को प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार- पद्म भूषण (1981), पद्म विभूषण (1990) और भारत में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- भारत रत्न (1997) से सम्मानित किया जा चुका है।

Pegasus मामले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, जानिए क्या कहता है इंडियन टेलीग्राफ एक्ट ?

सावन माह में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन वरना होगा भारी नुकसान

पूनम और शर्लिन के खिलाफ कोई ठोंस कार्रवाई ना करे पुलिस: HC

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -