CM शिवराज ने किया 108 संजीवनी एंबुलेंस का लोकार्पण, बोले- 'यह जीवन बचाने का अभियान है...'
CM शिवराज ने किया 108 संजीवनी एंबुलेंस का लोकार्पण, बोले- 'यह जीवन बचाने का अभियान है...'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड ग्राउंड भोपाल में एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली में 108 संजीवनी एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस का लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीमार शख्स के जीवन बचाने का अभियान है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई गंभीर बीमार शख्स फोन करता है तो यह एंबुलेंस तत्काल पहुंच जाती है तथा उसे हॉस्पिटल पहुंचाती है। वक़्त पर उपचार मिल जाता है। तो जिंदगी बचाई जा सकती है। 108 संजीवनी एंबुलेंस बीमार जनता का जीवन बचाने का अभियान है। यह संजीवनी बूटी की भांति काम करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 108 संजीवनी एंबुलेंस से रोगी सरकारी अस्पताल तो जा ही सकते हैं, मगर अब यह एंबुलेंस आयुष्मान स्कीम के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों में भी रोगियों को लेकर जाएंगी। मरीज कॉल करेंगा, एंबुलेंस तत्काल हाजिर हो जाएगी। यह सेवा पूर्ण रूप से मुफ्त रहेगी। राज्य में आयुष्मान योजना से संबंधित 2 करोड़ 82 लाख लोगों के लिए यह सेवा उपलब्ध रहेगी।

सीएम ने कहा कि मरीजों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। एंबुलेंस सेवा से जुड़े सभी लोग ध्यान रखें, यह केवल नौकरी नहीं है, आप रोगियों के लिए भगवान हैं। सभी जिले में 2-2 दिन के स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। जहां कैंसर, ह्दय, किड़नी जैसे गंभीर रोगों का परीक्षण तथा इलाज किया जाएगा। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना संकट पर जीत दर्ज की है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को निरंतर सुद्ढ़ बनाया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह एंबुलेंस वक़्त पर पहुंचकर कई जिंदगियों को बचाने का काम करती है। राज्य में एंबुलेंस का आँकड़ा बढ़कर 2052 हो गया है। सीएम ने कार्यक्रम में मध्य प्रदेश 108 संजीवनी ऐप का भी लोकार्पण किया।

उत्तराखंड में बड़े बदलाव! CM धामी के एक्शन के बाद अफसरशाही में मची खलबली

AAP विधायक आतिशी ने UNGA में गिनाई दिल्ली मॉडल की खूबियां, केजरीवाल ने की तारीफ

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारा लगाने वालों को कुमारी शैलजा बर्दाश्त नहीं हुई..', कांग्रेस पर अनिल विज का तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -