AAP विधायक आतिशी ने UNGA में गिनाई दिल्ली मॉडल की खूबियां, केजरीवाल ने की तारीफ
AAP विधायक आतिशी ने UNGA में गिनाई दिल्ली मॉडल की खूबियां, केजरीवाल ने की तारीफ
Share:

नई दिल्ली: भारत के बाद अब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भी 'दिल्ली मॉडल' को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की MLA आतिशी ने UNGA में अपने संबोधन में दिल्ली में केजरीवाल शासन मॉडल की खूबियां गिनाई हैं। दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने आतिशी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कालकाजी सीट से AAP विधायक आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

 

आतिशी द्वारा UNGA को संबोधित करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उनकी तारीफ करते हुए कहा कि शहरी शासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए आज दुनिया दिल्ली की तरफ देख रही है। आतिशी द्वारा UNGA में भाषण वाले एक पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, 'भारत के लिए गर्व का क्षण। दिल्ली और 'AAP' ने भारतीयों को गौरवान्वित किया है। विश्व अब शहरी शासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए दिल्ली की तरफ देख रहा है। हम सभी दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए एक-दूसरे से सीखेंगे।'

केजरीवाल ने इस उपलब्धि के लिए आतिशी को बधाई देते हुए कहा कि, "बहुत खूब आतिशी। यह काफी गर्व का क्षण है। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिल्ली और देश के लोगों की भावनाओं समेत देश की क्षमता से विश्व को अवगत कराने के लिए बहुत-बहुत बधाई। देश ऐसी प्रगतिशील सोच चाहता है। भारत अब आगे बढ़ना चाहता है।'

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारा लगाने वालों को कुमारी शैलजा बर्दाश्त नहीं हुई..', कांग्रेस पर अनिल विज का तंज

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव! कहीं नया होगा CM तो कहीं बदलेंगे मंत्री, जानिए 2023 में क्या है BJP का प्लान?

अब नीतीश की इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी, जिस मांझी पर साजिश का आरोप लगा रहे थे, उन्हीं के बगल में बैठे तेजप्रताप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -