'लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारा लगाने वालों को कुमारी शैलजा बर्दाश्त नहीं हुई..', कांग्रेस पर अनिल विज का तंज
'लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारा लगाने वालों को कुमारी शैलजा बर्दाश्त नहीं हुई..', कांग्रेस पर अनिल विज का तंज
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कुमारी शैलजा को राज्य कांग्रेस इकाई के प्रमुख पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को 'लड़की हूं ,लड़ सकती हूं' के नारे का इस्तेमाल करते हुए विपक्षी दल पर तंज कसा है। अनिल विज ने कहा है कि कांग्रेस के कथनी और करनी में काफी बड़ा अंतर है। 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "लड़की हूं, लड़ सकती हूं '' का उत्तर प्रदेश में नारा देने वाली कांग्रेस हरियाणा में कुमारी शैलजा को बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेरुखी के साथ उनको उनके पद से हटा दिया गया। यह है कांग्रेस का असली चेहरा जो कांग्रेस में महिलाओं के सम्मान को दर्शाता है। कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।"

बता दें कि कांग्रेस ने बुधवार को राज्य इकाई में सुधार करते हुए पूर्व MLA और भूपिंदर सिंह हुड्डा के वफादार उदय भान को सैलजा के स्थान  अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई में चार कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी, राम किशन गुर्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता भी बनाए हैं। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा को 2019 में राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में होगा बड़ा बदलाव, कही नया होगा CM तो कही बदलेंगे मंत्री, जानिए 2023 में क्या है BJP का प्लान?

'PM मोदी को देश को गुमराह नहीं करना चाहिए...', ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर बोले CM बघेल

अब नीतीश की इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी, जिस मांझी पर साजिश का आरोप लगा रहे थे, उन्हीं के बगल में बैठे तेजप्रताप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -