सासाराम-बिहारशरीफ उपद्रव पर आया CM नीतीश का बड़ा बयान, बोले- 'जानबूझकर हुई गड़बड़ी'
सासाराम-बिहारशरीफ उपद्रव पर आया CM नीतीश का बड़ा बयान, बोले- 'जानबूझकर हुई गड़बड़ी'
Share:

पटना: शनिवार को रामनवमी के पश्चात् शोभायात्रा के चलते सासाराम-बिहारशरीफ में हुए उपद्रव पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि इस मामले में एक-एक पहलू की तहकीकात हो रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। जानबूझकर गड़बड़ी की गई है। सीएम नीतीश ने ये बयान बिहार लोक सेवा आयोग के कार्यक्रम में दिया। 

शनिवार को सासाराम-बिहारशरीफ में हुए उपद्रव में 18 व्यक्ति चोटिल हुए थे। दोनों घटनाओं में पत्थरबाजी, आगजनी एवं घरों पर हमले किए गए थे। तत्पश्चात, पुलिस-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया। दोनों शहरों में बड़े आंकड़े में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं। धारा 144 लगा दी गई है। सासाराम में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 

सासाराम में बृहस्पतिवार देर रात हुए विवाद के खुन्नस में शुक्रवार प्रातः 10 बजे दो गुटों में भिड़ंत हो गई। तत्पश्चात, कई दुकानों में उपद्रवियों ने क्षति पहुंचाई। घटना नवरत्न बाजार से आरम्भ हुई, जो कई मोहल्लों में फैल गई। पथराव में 12 लोग चोटिल हो गए। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। उपदव्रियों ने छिटपुट आगजनी भी की। इस के चलए चोटिल एक सिपाही व एक मोहल्लेवासी को उपचार के लिए सदर चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं बिहारशरीफ के गगनदीवान मोहल्ले के पास दो गुटों में रोड़ेबाजी एवं गोलीबारी हुई। इससे गुस्सायी भीड़ ने वाहनों व दुकानों को क्षति पहुंचाई। छिटपुट आगजनी भी की। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने लोगों को समझाया। तत्पश्चात, स्थिति काबू में आई।

महात्मा गांधी से 'राहुल' की तुलना ! कांग्रेस नेता ने इंदिरा को बताया 'राष्ट्रमाता'

'आई ऍम सॉरी..', मैसेज लिखकर IIT मद्रास के स्टूडेंट ने लगाई फांसी

30 अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा झारखंड हाई कोर्ट का नया भवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -