महात्मा गांधी से 'राहुल' की तुलना ! कांग्रेस नेता ने इंदिरा को बताया 'राष्ट्रमाता'
महात्मा गांधी से 'राहुल' की तुलना ! कांग्रेस नेता ने इंदिरा को बताया 'राष्ट्रमाता'
Share:

रायपुर: राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा महान शासियतों से उनकी तुलना करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने भी राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से कर डाली, उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी उस जमाने के राष्ट्रपिता थे, राहुल गांधी मौजूदा समय के राष्ट्रपुत्र हैं। इस दौरान बयान देते हुए शर्मा ने पूर्व पीएम और राहुल की दादी इंदिरा गांधी को राष्ट्र माता करार दिया है। 

बता दें कि पिछले दिनों राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के 2013 के आदेश के अनुसार उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी। जिसके बाद से ही कांग्रेस नेता, केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। बता दें कि, कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान शर्मा ने राहुल गांधी की तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से करते हुए कहा कि, 'महात्मा गांधी उस जमाने के राष्ट्रपिता थे, राहुल गांधी आज के राष्ट्रपुत्र हैं, इंदिरा गांधी राष्ट्र माता थीं"

बता दें कि, राहुल गांधी द्वारा सदस्यता गंवाने के बाद से कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर मोर्चा खोल रखा है। इसके बाद से ही कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी को तपस्वी, महात्मा, आदि बताने का सिलसिला सा चल पड़ा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी राहुल गांधी की तुलना श्री राम से कर चुकी हैं। हालाँकि, इसके बाद प्रियंका की ट्रोलिंग भी हुई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा था कि, जो कांग्रेस सत्ता में रहने के दौरान सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर श्री राम के अस्तित्व को नकार चुकी है, वो आज राम की दुहाई दे रही है। 

हाई कोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं माने केजरीवाल, PM मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर फिर उठाए सवाल

‘कब तक हिन्दुओं पर हमले कराती रहेंगी ममता बनर्जी?’, CM की धमकी पर भड़की स्मृति ईरानी

'हिन्दुओं पर बढ़ रहे हमले, बुद्धिजीवी भी दे रहे साथ..', USA की असेंबली में पहली बार 'हिन्दू घृणा' के खिलाफ प्रस्ताव पारित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -