CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान- ‘अयोध्या की तर्ज पर यहाँ बनाएंगे सबसे बड़ा धार्मिक स्थल’
CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान- ‘अयोध्या की तर्ज पर यहाँ बनाएंगे सबसे बड़ा धार्मिक स्थल’
Share:

चित्रकूट: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, ‘मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट को अयोध्या की तर्ज पर विकास करेगी। इसे प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ा सबसे बड़ा और अहम धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। यहां श्री राम वन गमन पथ के विकास के लिए चरणबद्ध योजना को भी अमल में लाया जाएगा।’ सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि पथ को सभी जगहों व सड़क से जोड़ा जाएगा, जहां से प्रभु श्री राम गुजरे थे।

चित्रकूट के ग्रामोदय विश्वविद्यालय सभागार में हुई बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यहां विभिन्न मेले, दिवाली एवं अमावस्या मेला आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदर्शनी लगेगी। इस बैठक में, अमरकंटक में प्रसाद योजना, चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा पथ तथा बृहस्पति कुंड के विकास कार्यों पर बातचीत की गई। इसके अतिरिक्त, लीला गुरुकुल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में सम्मिलित थे।

वही चित्रकूट को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा करते हुए, सीएम ने यह भी बताया कि दिवाली एवं अमावस्या मेले में प्रदर्शनी लगेगी, जिससे स्थानीय आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। चित्रकूट में प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का विकास करके, सरकार ने इसे एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बनाने का दृष्टिकोण रखा है। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट को अयोध्या जैसा बड़ा धार्मिक स्थल बनाने की बड़ी घोषणा की है। जहां जहां से प्रभु श्री राम वन के के लिए गुजरे थे उस पथ को मध्यप्रदेश सरकार ने राम वन गमन पथ बनाने की घोषणा की है।

आंध्र प्रदेश में भाई और बहन के बीच सत्ता को लेकर घमासान, शर्मिला क्या कांग्रेस के लिए साबित होंगी तुरुप का इक्का?

मालदीव के नक्शे कदम पर निकला बांग्लादेश, भारत के खिलाफ कर रहा ये काम

जानिए क्या है 16 जनवरी का इतिहास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -