महाराष्ट्र: CM उद्धव ने बुलाई सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक
महाराष्ट्र: CM उद्धव ने बुलाई सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज यानी शुक्रवार को सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक बुलाई है। मिली जानकारी के तहत इस बैठक में मुख्य रूप से ओबीसी और अन्य आरक्षण के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होने वाले हैं। इसी के साथ आपको हम यह भी बता दें कि बीते गुरुवार को कैबिनेट बैठक हुई और इस दौरान राज्य के सभी अधिकारियों को बड़ी राहत दी गई है। जी दरअसल अब ग्रुप ए और ग्रुप बी अधिकारियों की मृत्यु होने पर परिवार के पात्र सदस्य को भी नौकरी देने का फैसला लिया गया है।

वहीँ अब आज यानी शुक्रवार को बुलाई गई सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। मिली जानकारी के तहत यह बैठक आज 11 बजे के करीब सरकारी सह्याद्रि गेस्ट हाउस पर सम्पन्न होने वाली है। इसी के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज कैबिनेट बैठक में राज्य के सभी अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि इस समय सरकारी सेवा में ग्रुप सी या ग्रुप डी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार के पात्र सदस्य को अनुकंपा के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्त किया जाता है। बीते गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल ने अब ग्रुप ए और ग्रुप बी अधिकारियों के मामले में भी इस अनुकंपा नीति को लागू करने का फैसला भी सुना दिया गया है।

जी दरअसल कोरोना के समय कई अधिकरियों की मौत के बाद अधिकारियों के संगठनो की मांग थी की उनके परिवार के सदस्यों को नौकरी दी जाए जिस पर आज फैसला हुआ है। इसी के साथ स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि, '1200 डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। इसके साथ 7,000 और स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती भी की जाएगी। कैबिनेट बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में 1500 रुपये की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। इससे 71 हजार आशा कार्यकर्ताओं को फायदा होगा।

महाराष्ट्र: आज दोबारा जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे नारायण राणे, पहुंचेंगे सिंधुदुर्ग

VIDEO: आदमी के हाथ से मोबाइल छीनकर उड़ा तोता, वायरल हुई उसके द्वारा की गई रिकॉर्डिंग

'अगर मैं जिस्म हूं तो मुकेश मेरी आत्मा', जब राज कपूर ने गायक मुकेश के लिए कहा था ऐसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -