बरात में महिलाओं से छेड़खानी के बाद उपद्रवियों ने मचाया जमकर बवाल
बरात में महिलाओं से छेड़खानी के बाद उपद्रवियों ने मचाया जमकर बवाल
Share:

आगरा : शहर के अछनेरा क्षेत्र के एक गांव में बरात में छींटाकशी का विरोध करने पर कुछ उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। बरातियों के साथ जमकर मारपीट की वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने बरात नहीं चढ़ने दी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर सहमे लोगों ने चुपचाप फेरे कराकर दुल्हन की विदाई कर दी। 

चचेरे भाई को शराब पिलाकर ब्लेड से काट दी गर्दन

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के पिता नहीं हैं। मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी शादी तय की थी। शुक्रवार को तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार बरात आई। बरात में शामिल महिलाओं पर गांव के कुछ युवकों ने छींटाकशी कर दी। जिसका बरातियों ने विरोध किया। इस पर गांव के इन बिगड़ैल युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। 

मुंबई में महिला को घूरने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

देर से पहुंची पुलिस 

जानकारी के मुताबिक कार में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई। दबंग शादी नहीं होने देने की धमकी देने गए। गांव के बड़े-बुजुर्गों के समझाने पर भी मामला शांत नहीं हो रहा था। इस पर कन्यापक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  आरोप है कि पुलिस गांव में आधी रात के बाद आई। तब तक हमलावर भाग चुके थे। वहीं पीड़ित पक्ष के लोग थाने में कार्रवाई के लिए पहुंच गए.

युवती से जबरन शादी करना चाहता था युवक, नाकामयाब होने पर उठाया ऐसा खौफनाक कदम

नाबालिग लड़की संग हर रात संबंध बनाता था युवक, एक रात...

प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए चाचा ने अपनी भतीजी संग किया यह काम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -