युवती से जबरन शादी करना चाहता था युवक, नाकामयाब होने पर उठाया ऐसा खौफनाक कदम
युवती से जबरन शादी करना चाहता था युवक, नाकामयाब होने पर उठाया ऐसा खौफनाक कदम
Share:

कासगंज : जिले में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात उसका शव नाले के पास पड़ा मिला। हत्या के पीछे चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोप एक युवक पर लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना थाना ढोलना क्षेत्र के एक गांव की है। शुक्रवार रात छावनी नाले में एक ग्रामीण का शव पड़ा देखा गया। ग्रामीण की गला रेतकर हत्या की गई थी। 

दरोगा का बेटा करता था परेशान तो छात्रा ने घर की दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग...

इस कारण दिया वारदात को अंजाम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। हत्या का आरोप गांव के युवक विवेक पर लगा है। परिजनों के मुताबिक आरोपी विवेक मृतक की बेटी से जबरन शादी करना चाहता था। शादी न करने पर उसने धमकी भी दी थी। इसी बीच पिता ने बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी।

हर रात एक नयी लड़की संग संबंध बनाता था यह 71 साल का वृद्ध लेकिन एक दिन...

शहर में फैली सनसनी 

जानकारी के मुताबिक इसी बात से खुन्नस खाए युवक ने युवती के पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उधर, दो सप्ताह बाद युवती की शादी होनी है, लेकिन पिता की हत्या से शादी की खुशियां मातम में पसर गई हैं। बता दें इससे पहले भी शहर में कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी है. वही इस घटना के बाद से शहर में सनसनी का माहौल है. 

दो महिलाओं को दिया शादी का झांसा और बनता रहा संबंध लेकिन एक दिन...

पहले किया रेप और फिर आत्महत्या दर्शाने के लिए किया यह काम

रेप के बाद की फांसी लगाकर जान देने की कोशिश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -