क्रिसमस पार्टी के लिए इस तरह करें डेकोरेशन, ये हैं बेस्ट आईडिया
क्रिसमस पार्टी के लिए इस तरह करें डेकोरेशन, ये हैं बेस्ट आईडिया
Share:

 

क्रिसमस पार्टी के लिए लोगों ने तयारी शुरू कर दिया है। क्रिसमस पार्टी के लिए दोस्त, रिश्तेदार एक दूसरे के घर जाते हैं और ऐसे में घर की खास सजावट की जाती है। इसी के साथ इस दिन क्रिसमस ट्री सजाने की भी मान्यता है। आप सभी जानते ही होंगे ईसाई धर्म से जुड़े लोग इस दिन चर्च जाते हैं और ईश्वर की प्रार्थना करते हैं। जी दरअसल यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए लोग घर पर जश्न करते हैं। क्रिसमस पार्टी के लिए दोस्त, रिश्तेदार एक दूसरे के घर जाते हैं। ऐसे में घर की खास सजावट की जाती है।

क्रिसमस पर बच्चों को दे सकते हैं ये खास गिफ्ट

इसी के साथ इस दिन क्रिसमस ट्री सजाने की भी मान्यता है। क्रिसमस ट्री की खूबसूरत सजावट की जाती है, जहां सांता क्लॉज बच्चों और परिवार के सदस्यों के लिए तोहफा छोड़कर जाते हैं। क्रिसमस ट्री की सजावट को लेकर बच्चे काफी उत्सुक होते हैं। अब हम आपको बताते हैं क्रिसमस ट्री को सजाने के आसान और सस्ते तरीके।

क्रिसमस आने से पहले सीख ले कैसे बनाना है प्लम केक


बिना क्रिसमस ट्री के सजावट- क्रिसमस डे के मौके पर लोग पेड़ को सजाते हैं, जिसे क्रिसमस ट्री कहते हैं। जी हाँ और अगर आपके पास वैसा क्रिसमस ट्री न हो तो घर पर गमले में लगे किसी भी पौधे को सजा सकते हैं। डगलस, बालसम या फर का पौधा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ अगर घर पर जगह कम हो, साथ ही सजावट के लिए कोई पौधे न हो, तो घर की दीवार पर ही क्रिसमस ट्री बना कर सजावट कर सकते हैं। कार्डबोर्ड के जरिए भी छोटे छोटे क्रिसमस ट्री बनाकर दीवार पर वॉल हैंगिंग की तरह सजा सकते हैं।

फूलों और फलों से सजावट- क्रिसमस ट्री को सजाने का सस्ता और खूबसूरत तरीका है, पौधे पर रंग बिरंगे फूल और फलों से सजावट करें। जी दरअसल हरे पौधे पर लाल या सफेद रंग के फूल खूबसूरत लगेंगे। प्लास्टिक के फल भी पौधे पर टांग सकते हैं।

क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए सबसे बेस्ट हैं ये जगह

लाइट्स से करें सजावट- क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए लाइट्स या दिवाली वाली झालरों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल बिना रोशनी त्योहार अधूरा लगता है। इस वजह से पेड़ के इर्द गिर्द इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स से सजावट कर सकते हैं।

फैमिली फोटो लगाएं- आप चाहें तो क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए परिवार के सदस्यों की तस्वीरों का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तस्वीरों को क्रिसमस ट्री पर रंग बिरंगे धागों या रिबन के सहारे लटका सकते हैं।

चॉकलेट-टॉफी से सजावट- क्रिसमस ट्री पर खाने की चीजों के जरिए भी सजावट की जा सकती है। आप पौधे पर चॉकलेट या टाॅफी को लटकाकर रंग बिरंगी सजावट कर सकते हैं।

इन सस्ती-सुंदर जगहों पर मनाए क्रिसमस से लेकर नए साल तक जश्न

गोवा में Christmas और New Year का मजा होगा फीका, राज्य सरकार ने लिया ये फैसला

आज शाम को ही बनाकर खाएं स्ट्रीट स्टाइल वेज तंदूरी मोमोज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -