इन सस्ती-सुंदर जगहों पर मनाए क्रिसमस से लेकर नए साल तक जश्न
इन सस्ती-सुंदर जगहों पर मनाए क्रिसमस से लेकर नए साल तक जश्न
Share:

क्रिसमस आने में अब कुछ ही समय बचा है। आपको बता दें कि यह ईसाईयों का त्योहार है लेकिन पूरी दुनिया में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। आपने देखा होगा अक्सर क्रिसमस को लेकर बच्चे भी काफी उत्साहित रहते हैं, इस मौके पर उन्हें स्कूल से छुट्टी मिल जाती है, इसलिए लोग घूमने का प्लान भी करते हैं। हालाँकि अगर आप घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो अपने परिवार के साथ एक लंबा क्रिसमस वीकेंड प्लान कर सकते हैं। आइए बताते हैं इसके बारे में।

नैनीताल- क्रिसमस के समय सर्दी है, इसलिए सर्दियों में आप ऐसी जगह जा सकते हैं जहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हरी-भरी पहाड़ियों के बीच क्रिसमस की छुट्टी मनाना मजेदार होगा। क्रिसमस के मौके पर घूमने के लिए उत्तराखंड का नैनीताल सबसे बेस्ट जगह है। यहाँ पुराने कॉटेज, नौणी झील, पहाड़ियां आपको बहुत प्रभावित करेंगी।

भारत में मनाना है क्रिसमस का जश्न तो सबसे बेस्ट होगी ये जगह

मनाली- हिमाचल प्रदेश में कई बेहतरीन हिल स्टेशन हैं। ऐसे में परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए अगर किसी हिल स्टेशन जाने का विचार है तो आप मनाली जा सकते हैं। वैसे इस मौसम में मनाली का नजारा मन मोह लेगा। यहाँ आप नए साल का जश्न मनाने भी जा सकते हैं। दिसंबर में मनाली में बर्फबारी शुरू हो जाती है। इस मौसम में पेड़ भी बर्फ से ढके रहते हैं। ऐसे में यहाँ जाकर आप जश्न मनाए।

जयपुर- 'पिंक सिटी' के रूप में जाना जाने वाला जयपुर दिल्ली से पांच घंटे की ड्राइव द्वारा पहुंचा जा सकता है। शाही महल और किले यहाँ का मुख्य आकर्षण हैं। आप हवा महल, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ किले के साथ-साथ जयपुर के स्थानीय रंगीन बाजारों की यात्रा कर सकते हैं। यहाँ नए साल का जश्न भी आप मना सकते हैं।

ऊटी- तमिलनाडु की इस खूबसूरत जगह पर आपको सुकून मिलेगा। जी दरअसल यहां स्थित बॉटनिकल गार्डन में आप अपने परिवार के साथ आकर कई तरह के फूलों को देख सकते हैं। यहाँ क्रिसमस से लेकर नए साल तक के जश्न को आप मना सकते हैं।

क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए सबसे बेस्ट हैं ये जगह

भारत में मनाना है क्रिसमस का जश्न तो सबसे बेस्ट होगी ये जगह

दिसंबर से लेकर जनवरी तक घूमने के लिए बेस्ट और सबसे सस्ती है ये जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -