सीमा पर चीन के साथ नहीं हुई धक्का मुक्की, ट्रेंड हो रहा वीडियो
सीमा पर चीन के साथ नहीं हुई धक्का मुक्की, ट्रेंड हो रहा वीडियो
Share:

सिक्किम। सिक्किम में चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर भारतीय सेना के साथ झड़प किए जाने को लेकर भारतीय सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि चीन के सैनिकों के साथ किसी तरह की धक्का मुक्की नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार देश के बंकर्स को नष्ट करने हेतु चीन ने बुलडोज़र का उपयोग करने की बात भी कही।

इसे भारतीय सेना ने गलत बताया। गौरतलब है कि चीन ने सिक्क्मि क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए भारत के पुराने बंकर्स तोड़ दिए थे। ये बंकर्स भूटान सीमा के समीप बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने चीन के सैनिकों को रोकने और जबरन चीन के सैनिकों के आगे बढ़ने के प्रयासों का वीडियो तैयार किया था जो कि अब यूट्यूब पर चर्चित है।

वीडियो में भारतीय सैनिक मानव श्रृंखला बनाकर चीन के सैनिकों को विवादित स्थान पर जाने से रोकते नज़र आ रहे हैं। इसके पूर्व 1962 में अक्साई चीन में सड़क निर्माण को लेकर दोनों देशों की सेना के बीच तनाव हो गया था। हालांकि चीन ने इन बातों को नकारा है कि उसने किसी भी तरह से बुलडोज़र का उपयोग किया था।

अरुण जेटली पर चीन ने किया पलटवार, कहा नहीं है अब 1962 वाला चीन

सीमा विवाद हल नहीं हुआ तो हो सकता है युद्ध

सिक्किम विवाद के बाद भारतीय समुद्री क्षेत्र की ओर बढ़ रही है चीन की गतिविधियां

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -