इस दिन से फिर सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देगा छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
इस दिन से फिर सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देगा छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
Share:

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रविवार से सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देगा। दो महीने से यहां मरम्मत का कार्य चल रहा था। जिसके कारण हफ्ते में तीन दिन छह घंटे के लिए परिचालन को बंद रखा गया था। मुंबई एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड जो इस हवाई अड्डे का प्रबंधन करती है। उसका कहना है कि उसने चार इंच मोटा रनवे बनाया है और उम्मीद है कि यह कार्य अगले 10 सालों तक चलेगा। 

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

अब तक इतनी विमान सेवाएं होती थी संचालित 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आखिरी बार मरम्मत का कार्य 2009-10 में हुआ था। उस समय दो रनवे के बीच की ऊपरी परत खराब हो गई थी। गुरुवार को हवाई अड्डे ने बताया कि 98 प्रतिशत कार्य हो चुका है और वह 31 मार्च से अपने नियमित कार्य को शुरू कर देंगे। हवाई अड्डे से रोजाना 950 उड़ाने संचालित होती हैं। मरम्मत कार्य की वजह से उसे 22 दिनों तक 230 उड़ानों को रद्द करना पड़ा था।

इंस्टाग्राम पर कृति सेनन के 19 मिलियन फॉलोअर्स, यह ख़ास VIDEO शेयर कर जताई खुशी

कई यात्री हुए अब तक प्रभावित 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को हवाई अड्डा बंद होने से 5,000 यात्री प्रभावित हुए। इसके कारण मुंबई-दिल्ली और मुंबई-बंगलूरू के व्यस्त हवाई मार्ग के किराए में इजाफा हो गया। मुंबई-दिल्ली के बीच लगभग 100 उड़ाने रोजाना संचालित होती हैं उन्हें शेड्यूल से हटा दिया गया था। इसके अलावा, सुबह 11 बजे और शाम 5 बजे तक हवाई अड्डा बंद होने के कारण इस अवधि के दौरान उड़ानों को सुबह और देर रात में संचालित किया गया। इसका नतीजा यह निकला कि किराए में 9,500 रुपये तक का इजाफा हुआ जो आमतौर पर सस्ती हुआ करती है।

देश की सुरक्षा पर राजनीति करना मूर्खता है : अरुण जेटली

इंडियन कोस्टगार्ड ने गुजरात पोर्ट से बरामद की 500 करोड़ की हेरोइन, नौ लोग गिरफ्तार

तेज रफ्तार वाहन ने सवारी से भरे ऑटो को दे मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -