करण मेहरा संग अफेयर पर आया चारु असोपा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
करण मेहरा संग अफेयर पर आया चारु असोपा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी, राजीव सेन और चारु असोपा का झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन इसमें नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। दोनों का एक-दूसरे पर आरोप लगाना बंद नहीं हो रहा है। ये देखकर उनके प्रशंसक परेशान हैं और हैरान भी कि आखिर दोनों के बीच शादी के कुछ ही वर्षों में ऐसा क्या हुआ जो तलाक की नौबत आ गई। जबकि, दोनों ने लव मैरिज की थी। वही हाल ही में एक इंटरव्यू में राजीव सेन ने पत्नी चारु असोपा पर करण मेहरा संग लव अफेयर का आरोप लगाया था। इस पर चारु ने राजीव को मुंहतोड़ जवाब दिया। 

राजीव सेन के आरोपों पर चारु असोपा ने भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने बोला था कि यह बहुत ही खराब चीज है जो राजीव ने मेरे बारे में कही है। मैंने करण के साथ सिर्फ एक शो में काम किया है। बीते 12 वर्षों से मैं उनसे मिली नहीं हूं। हाल ही में एक इवेंट था, जिसमें हम दोनों मिले थे। प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते हमें एक रील बनानी थी जो बनाई और उसे शेयर किया। रील में कुछ भी रोमांटिक नहीं था। हम वहां खड़े थे, क्योंकि बतौर सेलिब्रिटी हम वहां गए हुए थे। उसको देखकर कोई भी नहीं बोल सकता कि करण और मेरा अफेयर चल रहा है। 

वही बात करें चारु असोपा और राजीव सेन की शादी की तो दोनों ने वर्ष 2019 में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। गोवा में ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ था। शादी के कुछ माहों पश्चात् ही दोनों की लड़ाइयां होनी आरम्भ हो गई थीं। इसके पश्चात् से ही दोनों के बीच कड़वाहट पैदा होने लगी और वे अलग रहने लगे। कुछ वक़्त पश्चात् दोनों ने साथ आने का निर्णय लिया। बेटी जिएना के जन्म के बाद दोनों साथ रहे, मगर अब फिर से उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया है।

'31 किलो का लहंगा, सिर पर आग' लेकर कीलों पर नाचीं रुबीना, वीडियो देख डरे लोग

VIDEO! बिपाशा की राह पर चली ये मशहूर एक्ट्रेस, कपड़े उतारकर करवाया प्रेग्नेंसी फोटोशूट

इंटरनेट पर छाया निया शर्मा का नया लुक, वीडियो देख छूटे फैंस के पसीने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -