माँ बनने वाली हैं टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा, बेबी बंप संग शेयर की तस्वीर
माँ बनने वाली हैं टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा, बेबी बंप संग शेयर की तस्वीर
Share:

टीवी अदाकारा चारू असोपा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल चारु ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह माँ बनने वाली हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि चारु सुष्मिता सेन की भाभी हैं और अब वह जल्द ही मां बनने वाली है। हाल ही में उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। जी दरअसल चारू असोपा ने एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, ''आशिर्वाद, आभार, खुशियां'' इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने एक प्रणाम वाला इमोजी भी बनाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

वैसे अब इस समय चारू असोपा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त हंगामा मचा रही हैं। अब चारू असोपा की इन तस्वीरों पर कई टीवी सितारों ने कमेंट कर बधाई देना शुरू कर दिया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि चारू असोपा ने साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी रचाई थी। जी दरअसल इन दोनों की शादी 7 जून को हुई थी और दोनों की शादी फिल्म इंडस्ट्री की काफी चर्चित शादी थी।

इस शादी में सुष्मिता सेन ने चार चांद लगाए थे। जी दरअसल सुष्मिता सेन ने अपने भाई राजीव सेन की शादी में खूब धमाल मचाया था। वहीं शादी के कुछ ही महीनों बाद चारू असोपा और राजीव सेन का रिश्ता बुरी तरह से हिल गया था और दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। जी दरअसल चारू असोपा अपने मुंबई वाले घर में रहने लगी थीं और राजीव सेन दिल्ली लौट गए थे। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों फिर से एक हो गए।

भोपाल में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

आज है मोहिनी एकादशी व्रत, यहाँ जानिए पंचांग

पाकिस्तान में 20,089 के पार हुआ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -