वाॅलमार्ट को देना होंगे 75 लाख डाॅलर
वाॅलमार्ट को देना होंगे 75 लाख डाॅलर
Share:

अलबामा। अमेरिका के वाॅलमार्ट स्टोर पर, एक उपभोक्ता को जुर्माना चुकाने का निर्णय दिया गया है। दरअसल यहां पर एक पूर्व सैनिक तरबूज खरीदने पहुंचा था लेकिन, इस दौरान वह गिर गया। असंतुलित होकर गिरने से उसकी कमर में चोट लग गई, और उसकी कमर टूट गई। न्यायालय ने वाॅलमार्ट से पूर्व सैनिक को मुआवजा देने के लिए कहा है।

इस मामले में हफपोस्ट से जानकारी मिली है। जिसमें लिखा गया है कि, उपभोक्ता की पहचान हेनरी वाॅकर के तौर पर हुई है। वाॅकर अलबामा क्षेत्र के वाॅलमार्ट में खरीदी करने पहुंचे थे। मगर वे जैसे ही आगे बढ़े, उनका पैर वहां रखी गई एक लकड़ी में फंस गया। जिसके कारण वे असंतुलित हो गए और गिर गए। गिरने पर उनकी कमर की हड्डी टूट गई।

वे तरबूज लेने गए थे लेकिन, उन्हें चोट लगने से चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। उनके कूल्हे में भी चोट पहुंची। वाॅक एक सैनिक थे और बाॅस्केटबाॅल खिलाड़ी भी थे। वे प्रति सप्ताह बास्केटबाॅल खेलते थे। वे वर्ष 2015 में 59 वर्ष के हैं। उन्होंने वाॅलमार्ट पर लापरवाही का आरोप लगाया।

जजेस द्वारा इस मामले में, एक वीडियो दर्शाया गया। उनके वकील की ओर से वाॅलमार्ट पर लावरवाही का आरोप लगाया गया। हालांकि वाॅलमार्ट को 75 लाख डाॅलर देने का आदेश दिया गया है लेकिन वाॅलमार्ट प्रबंधन ने कहा है कि यह बेहद अधिक है।

अमेरिकी एयरलाईंस ने रद्द की उड़ान सेवा

आतंकी संगठन को समाप्त करने के लिए एक हुए अमेरिका और रशिया

डोनाल्ड ट्रंप के सामने शिंजो आबे गड्ढे में

किम जोंग उन पर बरसे, डोनाल्ड ट्रंप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -