चाँद की अंतिम कक्षा में चंद्रयान-2 ने किया प्रवेश, आज यान से अलग होगा 'विक्रम लैंडर'
चाँद की अंतिम कक्षा में चंद्रयान-2 ने किया प्रवेश, आज यान से अलग होगा 'विक्रम लैंडर'
Share:

नई दिल्‍ली : अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के लिए 2 सितंबर यानी कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. चांद की कक्षा में चक्‍कर काट रहे चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से आज विक्रम लैंडर (चांद पर उतरने वाला शोध यान) अलग होगा. इसके बाद यह लैंडर चांद की तरफ अपना सफर आरंभ करेगा. इसे 7 सितंबर को चांद की सतह पर लैंड करना है. बता दें कि 22 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष में छोड़ा था.

इसरो के अनुसार चंद्रयान-2 चांद का चक्‍कर लगाते हुए 1 सितंबर को शाम 6:21 बजे उसकी पांचवीं और आखिरी कक्षा (चांद की सतह के करीब) में पहुंच चुका है. इसके लिए यान के इंजन का स्‍टार्ट किया गया था. यह पूरी प्रकिया 52 सेकंड की थी. इसरो से जुड़े सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि अंतरिक्ष यान अभी पूरी तरह से सुरक्षित है.सूत्रों ने बताया कि अब सोमवार को दोपहर 12:45 बजे से 01:45 बजे के दरम्यान विक्रम लैंडर को चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से अलग किया जाएगा. 

इसके बाद यह चांद का दो बार चक्‍कर लगाएगा और इसे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के लिए तैयार किया जाएगा. आपको बता दें कि चंद्रयान 2 भारतीय चंद्र मिशन है जो पूरी हिम्‍मत से चाँद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में लैंड करेगा, जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंच सका है। इसका उद्देश्य, चंद्रमा के प्रति जानकारी जुटाना और ऐसी खोज करना जिनसे भारत के साथ ही पूरी मानवता को फायदा होगा।

आज कुलभूषण को कॉन्सुलर एक्सेस देगा पाक, भारत ने कहा- कोई शर्त स्वीकार नहीं

राष्ट्रीय खेल का नया शेड्युल जारी, ये है प्रोग्राम

मनमोहन के निशाने पर वित्त मंत्री का पलटवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -