अस्पताल में भर्ती हुए चंदन रामदास, जानिए कैसी है हालत?
अस्पताल में भर्ती हुए चंदन रामदास, जानिए कैसी है हालत?
Share:

देहरारुन: विधान सभा सत्र के चलते बुधवार को कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की अचानक सेहत खराब हो गई। तत्पश्चात, उन्हें देहरादून चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि दून चिकित्सालय में हृदय विशेषज्ञ न होने की वजह से उन्हें मैक्स हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। देहरादून अस्पताल के डॉक्टर खत्री ने बताया की "चारधाम में हो रही मौतों को देखते हुए एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसके चलते दून मेडिकल कॉलेज में ह्रदिय विशेषज्ञ अमर उपाध्याय को भी चारधाम के लिए भेजा गया था। 

हालांकि देहरादून अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट पिसी पंत और डॉक्टर अनुराग ने मंत्री चंदन रामदास को देखा तथा ईसीजी में गड़बड़ी होने पर मैक्स रेफेर कर दिया।" सीएम पुष्कर धामी ने मैक्स अस्पताल पहुंच मंत्री चंदन रामदास का हाल जाना। तत्पश्चात, स्वास्थ मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत भी मैक्स अस्पताल पहुंचे। वहीं मंत्री चंदन रामदास की स्थिति बिगड़ने पर देहरादून हॉस्पिटल से मैक्स हॉस्पिटल रेफ़र किए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा, "राज्य का स्वास्थ्य विभाग स्वयं ही बीमार है। कार्डियोलॉजिस्ट की कमी है, यह बहुत दयनीय हालात है।" 

वही दूसरी तरफ उत्तराखंड में अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में बेरोजगार संगठनों के पदाधिकारियों, युवाओं ने जमकर हंगामा किया। युवाओं ने बीजेपी की तरफ से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए पोस्टरों, बैनरों को फाड़ डाला तथा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पिथौरागढ़ में युवाओं ने सिल्थाम में जाम लगाया, जिस वजह से यहां हजारों लोग जाम में फंस गए। 

सरेआम BJP के दफ्तर में लगा दी आग, जानिए किसने किया ये काम?

ATM से अचानक निकलने लगे 500 के नोट, लेने के लिए उमड़ गई लोगों की भीड़

अग्निपथ स्कीम ने दहलाया बिहार! प्रदर्शनकारियों ने रेल में लगाई आग, दहशत में आम लोग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -