कन्‍नड़ सिनेमा के जाने माने अभिनेता सीएच लोकनाथ का हुआ निधन
कन्‍नड़ सिनेमा के जाने माने अभिनेता सीएच लोकनाथ का हुआ निधन
Share:

बेंगलुरु : सिनेमाजगत के लिए एक दुखद खबर आई है कन्‍नड़ सिनेमा और थियेटर जगत के वयोवृद्ध स्टार अभिनेता सीएच लोकनाथ का 91 वर्ष की आयु में  रविवार रात निधन हो गया। बताया जाता है की वह लोकनाथ 650 से अधिक फिल्‍मों में काम कर चुके थे।  इसके अलावा 1000 से अधिक नाटकों में भी उन्होंने अभिनय किया था। लोकनाथ का जन्‍म वर्ष 1927 में हुआ था। वह वर्ष 1969 से 2018 तक लगातार फिल्‍मों और नाटकों में काम करते रहे। राजनीति और कला जगत से जुड़ीं अनेक मशहूर हस्तियों ने लोकनाथ के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। 

सेलेब्स कर रहे हैं कादर खान की सलामती की दुआ, हालत अब भी नाजुक

कई दशकों तक किया राज 

प्राप्त जानकारी अनुसार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में लोकनाथ ने करीब 6 दशकों तक राज किया। उन्होंने करीब 650 फिल्में कीं और 1000 से ज्यादा नाटक में हिस्सा लिया। फैंस उन्हें 'अंकल लोकनाथ' के नाम से बुलाते थे। लोकनाथ ने साल 1970 में सम्सकारा फिल्म से डेब्यू किया था। ये फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने में कामयाब रही थी। लोकनाथ टीवी सीरियल मालगुड़ी डेज में भी दिख चुके हैं।

अर्जुन की कार में घूमते नजर आईं मलाइका अरोरा, 2019 में बनने वाली है कपूर खानदान की बहू!
 
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार निधन की खबर सुनते ही उनके फैंस लगातार अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। इस बीच कई कन्नड़ अभिनेताओं के भी पहुंचने की उम्मीद है.

सोशल मीडिया पर चली अभिनेता कादर खान के निधन की खबरें, बेटे ने किया खंडन 

शादी के बाद पति और ससुराल वालों के साथ यूँ एन्जॉय कर रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा

शाहरुख खान ने चुराया इस महँगी कार का टायर, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -