UP में भाजपा ही सर्वोत्तम
UP में भाजपा ही सर्वोत्तम
Share:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने निशाना साधा। दरअसल वे वाराणसी में पहुंचे और इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भाजपा व केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तरप्रदेश के विकास के लिए भी कार्य कर रही है।

उसने राज्य सरकार की हर संभव मदद की है। इतना ही नहीं उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ही सर्वोत्तम है। उनका कहना था कि मैट्रो के लिए जो भी कार्य हुआ है उसका 80 प्रतिशत केंद्र सरकार ने किया है।

इतना ही नहीं 1.1 करोड़ लोगों का बीमा भी केंद्र सरकार ने ही करवाने की सुविधा प्रदान की है। केंद्र सरकार और भाजपा का प्रयास है कि यूपी से भ्रष्टाचार समापत हो जाए। केंद्र सरकार और भाजपा उत्तरप्रदेश में पारदर्शी सिस्टम को लेकर प्रयास कर रही है। विकासीय योजनाओं के तहत यूपी में हाईवे बनाने में भी केंद्र सरकार ने अपना योगदान दिया है।

सांसद डिंपल यादव की सभा में मचा हंगामा, कहा भैया को दूंगी आपके नाम

सरकार बनी तो श्री राम की अयोध्या को देंगे भव्य रूप: राजनाथ

भाजपा को देना चाहिए था मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -