वंशवाद की बात करने वाली कांग्रेस, नकार रही है भारत की गरिमा
वंशवाद की बात करने वाली कांग्रेस, नकार रही है भारत की गरिमा
Share:

नईदिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि हमने भ्रष्टाचार, जातिवाद से मुक्त भारत का संकल्प लिया है। हम आतंकवाद मुक्त भारत बनाना चाहते हैं। मगर कांग्रेस वंशवाद की बात करते हुए भारत की गरिमा को नकार रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस तरह का प्रयास करने में कांग्रेस के प्रमुख नेता के तौर पर सामने आए हैं। उन्होंने केरल, पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा और उससे उपजी राजनीति की निंदा की। उन्होंने कहा कि गरीब भारत में सुरक्षित महसूस करते हैं।

भले ही कोई भी भारतीय एक गरीब घर में क्यों न पैदा हुआ हो वह किसी भी पद पर आसीन होने का अधिकार रखता है। जबकि कांग्रेस वंशवाद की वकालत कर रही है। भाजपा और भारत की जनता इस वंशवाद को पूरी तरह से नकार रही है। भाजपा ने स्वच्छ भारत का संकल्प लिया है। जिसके लिए कार्य किया जा रहा है। डिजीटल इंडिया को लेकर उन्होंने कहा कि प्रारंभिक दौर में लगभग 358 किलोमीटर आॅप्टिकल फायबर डिजीटल इंडिया के काम में लगा था।

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए कहा कि, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के कार्यकाल में सबसे अधिक भ्रष्टाचार होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम राजनीति की सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं और इस जीत को हम हासिल करेंगे। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गांवों में डिजिटलाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। गांवों में विद्युत सप्लाय बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि वर्ष 2022 तक हर गांव में विद्युत सप्लाय की जाए। भाजपा विकास और प्रगति का कार्य कर रही है। जिसे नकारा नहीं जा सकता है। भाजपा के प्रचार अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि, भाजपा के विस्तारक विभिन्न स्थानों पर भाजपा के कामों का प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा में 3 लाख 90 हजार से भी अधिक कार्यकर्ता शामिल हो चुके हैं। ये कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। पार्टी के 4682 विस्तारकों ने अपने जीवन के 6 माह या 1 वर्ष को भाजपा के लिए समर्पित किया है। भाजपा इनका सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा केरल में हुई हिंसा के विरोध में पदयात्रा का आयोजन करेगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वर्ष 2019 की जीत पहले की जीत से और बड़ी होगी।

BHU लाठीचार्ज मामला : गर्माई राजनीति, राहुल गांधी ने किया ट्वीट

भाजपा बैठक: मिशन 2019 को लेकर पीएम मोदी करेंगे एजेंडे पर बात

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -