कोरोना की दूसरी लहर से तेजी से उबर रहा कोरोना, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने दी जानकारी
कोरोना की दूसरी लहर से तेजी से उबर रहा कोरोना, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने दी जानकारी
Share:

नई दिल्‍ली: देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से तेजी से उबर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि मई के पहले सप्ताह में देश के 531 जिलों में हर दिन 100 से ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे थे। जून के पहले सप्ताह में यह आंकड़ा 262 जिलों (हर एक में) तक सिमट गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा समय में देश के केवल 125 जिलों में 100 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 51,666 केस दर्ज़ किए गए हैं। पिछले एक सप्ताह में कोरोना मामलों में 24 फीसद की गिरावट आई हैं। सक्रिय मामलों की तादाद भी 6,12,000 पर सिमट गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी है कि देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.7 फीसद पर पहुंच गई है। हम हर दिन 17.58 लाख कोविड टेस्ट कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि देश में अब तक 31,13,18,355 वैक्सीन की खुराक दी गई है। पिछले कुछ घंटे में ही देश में 34 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी वैक्‍सीन की डेढ़ करोड़ से अधिक खुराक मौजूद हैं। यही नहीं 47 लाख से अधिक डोज पाइप लाइन में हैं। केंद्र सरकार पूरे देश में कोरोना टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यूपी की सियासत में छाया 'खेला होबे' का भोजपुरी वर्जन खेला होइ, सपा नेता ने दीवारों पर लिखवाया स्लोगन

'शिवराज' को जेपी नड्डा ने बताया नंबर वन, कहा- 'मीडिया खबरों के आधार पर CM नहीं बदले जाते'

अडानी ग्रुप से अपना निवेश वापस ले रही नॉर्वे की कंपनी, सामने आई बड़ी वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -