आजम खान की बढ़ी मुश्किल, बयान पर दर्ज हुआ प्रकरण
आजम खान की बढ़ी मुश्किल, बयान पर दर्ज हुआ प्रकरण
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान अपने बयान को लेकर मुश्किल में आ गए हैं। दरअसल रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने सिविल लाईंस थाने में पूर्व मंत्री आजम खान के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करवाया है। इस मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेता आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने आजम खान के विरूद्ध सिविल लाईन थाने में प्रकरण दर्ज करवा दिया है। अब इस मामले में जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि आजम खान ने जो बयान दिया था उसे भारतीय सैनिकों का अपमान माना गया तो दूसरी ओर इसे भारत की राष्ट्रीय एकता पर विपरीत प्रभाव डालने वाला बताया गया है। इसे भारतीय सेना के लिए आपत्तिजनक और घृणित बताया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता आकाश सक्सेना ने उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान ने विवादित बयान को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खान का बयान राष्ट्रीय एकता के लिए ठीक नहीं है।

इससे राष्ट्रीय एकता पर गलत असर होता है। यही नहीं आजम खान ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिस तरह से संबोधित किया उसमें उन्होंने जिस तरह की बातें कही हैं वह भारत की गरिमा को प्रभावित करती हैं।

आजम ने दिया विवादित बयान, फौजियों के निजी अंग काटकर महिला आतंकी ले रही बदला

योगी सरकार ने शिया वक्फ बोर्ड के 6 सदस्यों को हटाया, आजम खान परिवार की होगी CBI जांच

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -