मुस्लिम विरोधी नारेबाजी का मामला, अश्विनी उपाध्याय समेत 6 को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुस्लिम विरोधी नारेबाजी का मामला, अश्विनी उपाध्याय समेत 6 को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता व सर्वोच्च न्यायालय के वकील अश्विनी उपाध्याय सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उस कार्यक्रम के एक वायरल वीडियो के आधार पर आरोप लगाया गया था कि विरोध प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए थे। आप MLA अमानतुल्लाह खान ने भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ क्यों दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार (10 अगस्त, 2021) को अश्विनी उपाध्याय को अरेस्ट किया। उनके अन्य सहयोगियों विनोद शर्मा, दीपक सिंह, दीपक, विनीत क्रांति और प्रीत सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रीत सिंह, सेव इंडिया फाउंडेशन का डायरेक्टर है, जिसके बैनर तले 8 अगस्त को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस मामले को देख रही है।

इन सभी से तक़रीबन 6 घंटे तक पूछताछ चली, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट किया गया। सुबह के तड़के 3 बजे ही अश्विनी उपाध्याय थाने पहुँचे थे। अश्विनी उपाध्याय ने अपनी सफाई में कहा था कि वो उस आंदोलन में कई अन्य लोगों की तरह शामिल हुए थे, इसीलिए आपत्तिजनक नारेबाजी करने वालों से उनका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने जाँच में पूरा सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा था कि उनकी सेहत ठीक नहीं है।

अडानी समूह अक्टूबर में गुवाहाटी हवाईअड्डे का कर सकता है अधिग्रहण: रिपोर्ट्स

केरल फिन कॉर्प ने स्टार्टअप्स के लिए शुरू किया वित्तीय सहायता कार्यक्रम

'मुस्लिम विरोधी नारेबाजी' को लेकर दिल्ली पुलिस को अल्पसंख्यक आयोग का नोटिस, कड़ी कार्रवाई की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -