बंगाल में विजयवर्गीय समेत कई नेताओं पर केस दर्ज, कोलकाता पुलिस ने लगाया ये आरोप
बंगाल में विजयवर्गीय समेत कई नेताओं पर केस दर्ज, कोलकाता पुलिस ने लगाया ये आरोप
Share:

कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय गहलोत सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया उनमें- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, सांसद लॉकेट चटर्जी, अर्जुन सिंह, राकोश सिंह, भारतीय घोष और जयप्रकाश मजूमदार का नाम शामिल हैं। 

इन सभी के खिलाफ कानून का उल्लंघन कर गैर कानूनी रूप से इकठ्ठा होने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भाजपा की ओर से राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान कोलकाता और हावड़ा के कई स्थानों पर हिंसा भड़क गई थी। कई जगहों पर पुलिस को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें की थी।

हावड़ा मैदान, हावड़ा ब्रिज और संत्रागचि के साथ कोलकाता के बुर्रबाजार और हैस्टिंग्स ऐसा लगा रहा था जैसे जंग के मैदान बन गए हों, जहां पर भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई हुई। दोपहर लगभग 2 बजे से शहर के मध्य इलाकों में अधिकतर जगहों पर ट्रैफिक बाधित रहा। आपको बता दें कि भाजपा ने ये मार्च अपने एक कार्यकर्ता की हत्या होने के विरोध में निकला था।

मध्यप्रदेश उपचुनाव: आज से शुरू हुआ नामांकन, पहली बार प्रक्रिया में होगा ये बदलाव

कांग्रेस के 'भूमाफिया' वाले आरोप पर बोले सिंधिया- मैं विशेष परिवार से, क्या यह मेरी गलती ?

केंद्र शुरू करेगा स्वामित्व योजना, 1.32 लाख लोगों को जमीन का कागज़ात सौंपेंगे पीएम मोदी 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -