प्रेमिका को मिलने बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने पार की दरिंदगी की हदें
प्रेमिका को मिलने बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने पार की दरिंदगी की हदें
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है यहाँ 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। तत्पश्चात, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरे आरोपी तलाश जारी है। मुरबाद के एसपी जगदीश शिंदे बताया कि एक आरोपी लड़का का बॉयफ्रेंड था। उसने लड़की को शादी का झांसा देकर पहले उससे शारीरिक संबंध बनाए।

वही इसके चलते उसने लड़की के अश्लील वीडियो बनाए तथा कई फोटो भी लिए। फिर वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। उसने कहा कि वो उसके दोस्तों के साथ भी फिजिकल रिलेशन बनाए। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया। कहा कि वो उसके फोटो एवं वीडियो डिलीट कर देगा। मगर जैसे ही लड़की उससे मिलने पहुंची को आरोपी के दो दोस्त भी वहीं थे। तीनों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। फिर वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने फिर घर जाकर आपबीती अपने परिवार को सुनाई। तत्पश्चात, परिवार बेटी को लेकर वाघीवली थाने पहुंचा। यहां तीनों अपराधियों के खिलाफ लड़की ने मुकदमा दर्ज करवाया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोषियों की धर पकड़ के लिए टीमों का गठन किया। तत्पश्चात, दो आरोपियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किन्तु तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। वहीं, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्हें बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें लेट, मौसम विभाग के अनुमान ने और बढ़ाई टेंशन

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने गर्मजोशी से किया राजनाथ सिंह का स्वागत, 22 साल बाद UK की यात्रा पर हैं भारतीय रक्षा मंत्री

इस्लाम के अपमान का आरोप लगाकर काट दिया था प्रोफेसर टीजे जोसेफ का हाथ, केरल में 13 साल बाद हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -