50 फीट ऊंचे पुल से गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की हुई दर्दनाक मौत
50 फीट ऊंचे पुल से गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की हुई दर्दनाक मौत
Share:

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहाँ बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस 50 फीट नीचे गिर गई। दुर्घटना में 15 व्यक्तियों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच सकता है। दुर्घटना में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया तथा मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।   

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बेहद दुखद घटना है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटनास्थल पर अफसर तत्काल पहुंच गए हैं। घटना में 15 व्यक्तियों की मौत की सूचना है। लगभग 25 लोग घायल हैं। चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। बस क्रमांक एमपी10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जो खरगोन जिले से इंदौर जा रही थी। यह दुर्घटना खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुई। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई तथा अफरा-तफरी मच गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना दसंगा गांव के नजदीक हुई है। गांव के लोगों ने पुलिस को खबर दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान चोटिल व्यक्तियों की मदद करने में लगे हुए हैं। 

वही घटना की खबर प्राप्त होने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से चर्चा में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, मगर वह लोग दादागिरी करते हैं। राज्य सरकार ने खरगोन में हुए बस हादसे में मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही दुर्घटना में चोटिल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

टेरर फंडिंग मामले में तमिलनाडु से कश्मीर तक NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, कई ठिकानों पर एकसाथ छापे

शादी में फोटो खिंचवाने पर छिड़ी जंग, सरेआम दुल्हन के ममेरे भाई की हुई हत्या

'PM मोदी के नाम पर बिहार की जनता ने बेकार लोगों को सांसद बना दिया': प्रशांत किशोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -