टेरर फंडिंग मामले में तमिलनाडु से कश्मीर तक NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, कई ठिकानों पर एकसाथ छापे
टेरर फंडिंग मामले में तमिलनाडु से कश्मीर तक NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, कई ठिकानों पर एकसाथ छापे
Share:

नई दिल्ली: आतंकवाद के वित्त पोषण (Terror Funding) करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में कई जगह छापेमारी की कार्रवाई की हैं। सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में NIA ने आज श्रीनगर, कुपवाड़ा, अनंतनाग, राजौरी, पुंछ और शोपियां में छापे मारे हैं। वहीं, तमिलनाडु में भी टेरर फंडिंग के खिलाफ 10 स्थानों पर NIA ने रेड मारी हैं। हालाँकि, अब तक इन छापों में किसी को हिरासत में लेने या गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बता दें कि, NIA ने इससे पहले 25 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में 17 जगह दबिश दी थी। NIA ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों के मकान और जमीन भी सीज कर ली थी। आतंकी सलाहुद्दीन के दोनों बेटों को सरकारी नौकरियां मिली हुईं थी, जिसके जरिए वो आतंक के लिए फंड जमा करते थे। 

बता दें कि, NIA ने 2 मई को भी जम्मू-कश्मीर के 6 जिलों में 12 ठिकानों पर टेरर फंडिंग मामले में रेड मारी थी। मध्य, दक्षिण कश्मीर और पीर पंजाल इलाके में कई जगह ये कार्रवाई हुई थी। आतंकी गतिविधियों के खिलाफ NIA ने जम्मू-कश्मीर में ये रेड मारी थी। वहीं, आज एक बार फिर छापेमारी कर देशविरोधी ताकतों की रीढ़ तोड़ने का काम NIA कर रही है। NIA ने आतंक के वित्तपोषण के मामले में बहुत पहले FIR दर्ज की थी। उसी FIR के आधार पर उसने अब तक कई जगह छापेमारी की है।

NIA की टेरर फंडिंग की FIR के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के आतंकी संगठनों को कुछ लोग धन देकर सहायता करते हैं। NIA ने बताया कि,  प्रतिबंधित इस्लामी कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) भी यही काम करता है। पूरे देश में PFI के 100 से अधिक  नेताओं और कार्यकर्ताओं को अब तक NIA अरेस्ट कर चुकी है। PFI के संबंध में बिहार पुलिस ने गत वर्ष खुलासा किया था कि ये संगठन 2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने के मिशन पर काम कर रहा था। जिसके बाद NIA के ताबड़तोड़ छापे पड़े और फिर केंद्र सरकार ने PFI को प्रतिबंधित कर दिया था।

केरल: हाउसबोट डूबने से 22 लोगों की मौत, सीएम विजयन ने किया 10-10 लाख के मुआवज़े का ऐलान

मणिपुर हिंसा: विस्थापितों की घर वापसी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिए अहम निर्देश, राज्य में दो दिनों से शान्ति

'ये कहानी दिखाकर अच्छा नहीं किया, अब बाहर मत निकलना..', The Kerala Story से जुड़े क्रू मेंबर को धमकी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -