सगाई के 1 दिन पहले ट्रेन के आगे कूदकर BSF जवान ने की खुदखुशी, घर में मचा कोहराम
सगाई के 1 दिन पहले ट्रेन के आगे कूदकर BSF जवान ने की खुदखुशी, घर में मचा कोहराम
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक हैरतंअगेज घटना सामने आई है। यहां एक BSF जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदखुशी कर ली। जवान छुट्टी पर घर आया था, जिसकी एक दिन पश्चात् ही सगाई होनी थी। वहीं जवान की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। दोनों घर वालों का रो-रोकर बुरा बाल है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। जवान जबलपुर जिले के कुगवा गांव का रहने वाला था। जवान का नाम अश्विनी कुमार पटेल है, जिसकी आयु 26 वर्ष थी। 15 फरवरी की दोपहर अश्विनी परिवार वालों से यह बोलकर निकला था कि वह घूमने जा रहा है तथा थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। अगले दिन यानि 16 फरवरी को जवान की सगाई होनी थी तो घर में खुशी का माहौल था तथा घर वाले सगाई की तैयारियों में लगे हुए थे। मगर जब जवान बहुत देर तक घर वापस नहीं आया तो घरवालों को उसकी चिंता होने लगी।

दोपहर का निकला हुआ अश्विनी शाम तक घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने उसके नंबर पर कॉल किया मगर उसका नंबर ऑफ जा रहा था। घर वालों ने आस-पास ढूंढा मगर वह कहीं नहीं मिला। तत्पश्चात, घबराए परिजनों ने पुलिस थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के पश्चात् पुलिस की टीम हरकत में आ गई तथा जवान अश्विनी का फोन ट्रेस कर उसकी लोकेशन सर्च की। मृतक अश्विनी के फोन की अंतिम लोकेशन भेड़ाघाट के पास मिली। पुलिस की टीम तुरंत भेड़ाघाट पहुंच गई तथा वहां जाकर जो देखा उनके होश उड़ गए। वही यहां रेलवे ट्रेक पर जवान अश्विनी का शव दो टुकड़ों में पड़ा हुआ था, फिर पुलिस की शिनाख्त में पता चला कि यह शव BSF जवान अश्विनी का ही है।

पुलिस की टीम ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार वालों को तुरंत खबर दे दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी का माहौल अब मातम में बदल गया है। मृतक जवान के घर वालों के अनुसार, जवान एक महीने की छुट्टी पर घर आया था, जिसकी 16 फरवरी को सगाई तथा अप्रैल में शादी थी। मृतक BSF जवान बीते 3 वर्षों से सेना में नौकरी रहा था, जो कि असम के गुवाहटी में तैनात था। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम होने के पश्चात् जवान का शव परिवार को सौंप दिया गया। मृतक जवान को अंतिम विदाई देने के लिए गांव की भीड़ उमड़ी। इस बीच BSF जवानों की तरफ से अश्विनी को शहीद जवान को गॉड आफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। वहीं पुलिस भी मामले की तहकीकात में जुट गई है तथा जवान की खुदखुशी करने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

लोकसभा चुनाव में सुरक्षा की कमान संभालेंगे CAPF के 3.40 लाख जवान, ECI ने शुरू की तैयारियां, गृह मंत्रालय लेगा फैसला

'इमरान और उसके साथियों ने मुझे बड़ी हानि पहुंचाने की कोशिश की', सांसद साध्वी प्रज्ञा ने सिंधिया से की एक्शन की मांग

6 महीने बाद रोहित शर्मा के बल्ले से निकला अर्धशतक, लड़खड़ाने के बड़ा संभला भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -